बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़ी कई अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ अच्छे पल बिताए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी झलकियां दिखाई हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि परिवार के तीनों लोग काफी खुश हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई परिवार की झलक
प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें सबसे पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह बीच पर एक कुर्सी पर आराम से बैठीं हैं। दूसरी तस्वीर में वह पीछे से पोज दे रही हैं। तीसरी तस्वीर में वह अपने पति निक को किस कर रही हैं। एक और तस्वीर में प्रियंका, निक और मालती तीनों नजर आ रहे हैं। कई तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ने बिकिनी में पोज दिए हैं।
यूजर्स को पसंद आ रहीं प्रियंका की तस्वीरें
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपना जन्मदिन मनाया है। ऐसे में उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है ‘जिंदगी में जीत रही हूं। जन्मदिन पर आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।’ प्रियंका की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा ‘जब आप पोज दे रही थीं, तब निक बच्चे का ख्याल रख रहे थे। यही वह ऊर्जा है जिसकी मुझे इस साल जरूरत है।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा ‘पूरा परिवार बहुत अच्छा है। आप लोग आदर्श हैं।’ एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा ‘सबसे प्यारा परिवार। बहुत खुशी है कि आपका जन्मदिन अच्छा रहा और आप उन लोगों के साथ हैं जो आपको सबसे ज्यादा प्यार करते हैं!’