Saturday , July 27 2024

सुविधा चौहान बनी भाजपा से बिछवां मंडल की मंडल अध्यक्ष

पंकज शाक्य के संवाददाता मैनपुर

विछवां/मैनपुरी- मंडल अध्यक्ष मंडल बिछवां  (भारतीय जनता पार्टी) की अध्यक्षता में कंपोजिट स्कूल बिछमा मैं महिला मोर्चा एवं कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई l बैठक में महिला मोर्चा मंडल बिछवा  के  महिला मोर्चा के गठन पर विस्तृत चर्चा हुई l महिला मोर्चा गठन हेतु पर्यवेक्षक के रुप में पधारी।  बिनाका कुलश्रेष्ठ जिला महामंत्री महिला मोर्चा ने बिछवा  क्षेत्र की महिला जो जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक मानवाधिकार सुरक्षा परिषद में कार्य किया है। ऐसी तेज तर्रार जुझारू महिला    सुविधा चौहान को पार्टी की टोपी पहना कर तथा गले में पार्टी संभल कमल के फूल से सुशोभित अंग वस्त्र पहनाकर   महिला मोर्चा (भारतीय जनता पार्टी) मंडल बिछवां का “मंडल अध्यक्ष” मनोनीत किया l
बैठक में उपस्थित सभी ने  सुविधा चौहान को “मंडल अध्यक्ष) मनोनीत होने पर जोरदार तालियों से स्वागत किया l तदपश्चात बिनाका कुलश्रेष्ठ ने निर्देशित करते हुए, कहा कि 3 दिन के अंदर मंडल कार्यकारिणी का गठन करें l गठन करते समय विशेष ध्यान रहे की कार्यकारिणी में अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक व सामान्य सभी वर्ग की महिलाएं समायोजित हो। कार्यकारिणी में मंडल अध्यक्ष के  अतिरिक्त- चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, 4 मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय प्रभारी, एक आईटी प्रभारी, एक मीडिया प्रभारी तथा 5 सदस्यों का गठन करके सूची  कौशलेंद्र सिंह कुशवाह मंडल अध्यक्ष को प्रेषित कर दें। इसके साथ ही महिला मोर्चा मंडल की कार्यकारिणी की बैठक प्रति माह कम से कम दो बार मंडल स्तर पर आयोजित करें। और बैठक में सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने हेतु निर्देशित करें। इस मौके पर सीमा देवी, सावित्री गुप्ता, प्रियंका मौर्या, जय मंती देवी, सुशीला चौहान, मंजू कश्यप, प्रीति, संगीतासागर, रविंद्र देवी, पतासी देवी शाक्य, सुधा जाटव, पूनम दिवाकर, अनारकली, विपिन चौहान, धर्म पति, अनीता देवी, महिपाल सिंह, पूजा वर्मा, मोनिका दीक्षित, राम प्रकाश मौर्या, दीक्षा गुप्ता, उमेश चंद्र आर्य, अनेक लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन प्रियंका मौर्या ने किया।