Friday , March 29 2024

युवक ने रेल से कटकर आत्महत्या की, महीने भर पूर्व हुई थी शादी

युवक ने रेल से कटकर आत्महत्या की, महीने भर पूर्व हुई थी शादी
_______
जसवन्तनगर(इटावा)। महीने भर पूर्व  ब्याहे एक 20 वर्षीय युवक ने यहां नगला विशुन के पास अज्ञात ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।
      युवक का शव दिल्ली हावड़ा मार्ग रेलमार्ग पर क्षति  विच्छत हालत में सुबह के समय ग्रामीणों ने देखा था।
    बाद में शव की शिनाख्त उसके सगे भाई ओविंद सिंह द्वारा रिंकू पुत्र हाकिम सिंह निवासी ग्राम रूरा, साजन नगर के रूप में की  गई।             थाना प्रभारी जसवंतनगर मुकेश सोलंकी ने बताया है कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि एक अज्ञात व्यक्ति की रेल से कटकर मृत्यु हो गई है। थाना के उपनिरीक्षक करणवीर सिंह को घटनास्थल भेजा गया था। उन्होंने आसपास के लोगों से जानकारी ली,तो संज्ञान में आया कि मृतक युवक तड़के सुबह बाइक द्वारा अपने गांव रूरा स्थित घर से किसी बात पर नाराज होकर निकला था। उसके परिजन उसे खोज रहे थे। घटनास्थल के समीप ही स्थित गांव नगला विशुन में उसकी रिश्तेदारी है। रिश्तेदारों ने शव की अपुष्ट रूप से पहचान करके उसके परिजनों को   सूचना दी थी। घटनास्थल के पास ही बाइक खड़ी थी।
 सूचना पर मृतक का भाई मौके पर पहुंच गया था और उसके द्वारा शिनाख्त कर दी गई थी। मौके पर पहुंचे मृतक के चाचा किशोर सिंह ने बताया कि रिंकू का विवाह 1महीने पूर्व ही हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, साथ ही उसकी बाइक को उसके परिजनों को सौंपा दिया है।
____
फ़ोटो: घटनास्थल पर पहुचे प्रभारी निरीक्षक तथा अन्य पुलिस बल