Thursday , March 28 2024

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के चुनाव निर्विरोध हुए

फोटो:- मंडलीय अधिवेशन और चुनाव होता हुआ

इटावा,27 मार्च। उत्तरप्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ कानपुर मण्डल कानपुर का त्रिवार्षिक मण्डलीय अधिवेशन/निर्वाचन इटावा के एक उत्सव गार्डन में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी विशिष्ठ अतिथि नरेश कौशिक प्रदेश महामंत्री अरुण (अन्नू) गुप्ता महामंत्री भाजपा की गौरवमयी उपस्थिति में माँ सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चना के साथ प्रारम्भ हुआ।

मण्डलीय अधिवेशन में कानपुर नगर कानपुर देहात औरैया इटावा फरुखाबाद कन्नौज के जिला पदाधिकारी व डेलिगेट्स शामिल हुये।

आपसी सहमति से निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। अखिलेश चतुर्वेदी औरैया को मण्डल अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय मण्डल महामंत्री सुनीता शुक्ला कानपुर नगर उपाध्यक्ष रामजनम सिंह उपाध्यक्ष इटावा सर्वेश कुमार दुबे उपाध्यक्ष इटावा हंसराज सोनकर उपाध्यक्ष कानपुर नगर अखिलेश कुमार मिश्रा उपाध्यक्ष औरैया लोकेश कुमार शुक्ला औरैया उपाध्यक्ष हरिओम शुक्ला उपाध्यक्ष फरुखाबाद अम्बेश कटियार उपाध्यक्ष कानपुर देहात संजय वर्मा उपाध्यक्ष कानपुर देहात धीरेन्द्र सिंह चौहान उपाध्यक्ष कानपुर देहात राघवेंद्र शुक्ला मंत्री इटावा दिलीप वर्मा संयुक्त मंत्री इटावा शोभित शुक्ला संयुक्त मंत्री कानपुर देहात बसन्त कुमार संयुक्त मंत्री कानपुर नगर सुरेंद्र पाल सिंह संयुक्त मंत्री श्याम नारायण कटियार कानपुर देहात अच्युत त्रिपाठी संयुक्त मंत्री इटावा राजीव कुमार दुबे संयुक्त मंत्री इटावा घनश्याम दास कोषाध्यक्ष कन्नौज निर्वाचित हुए। पर्यवेक्षक अलीगढ़ मण्डल के अध्यक्ष रजनीश यादव व मथुरा मण्डल अध्यक्ष नृत्यगोपाल द्विवेदी ने चुनाव सम्पन्न कराया।

प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी ने सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि प्रदेश में शिक्षकों की समस्या प्रमुखता से रखने वाला केवल जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ही है।संचालन मंजुल चतुर्वेदी ने किया अधिवेशन में प्रांतीय उपाध्यक्ष गौरव पाठक दिनेश तिवारी निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष सरिता कटियार विकास तिवारी अखिलेश चतुर्वेदी हंसराज राजपूत अभिलेष कुमार वीरेंद्र त्रिवेदी विवेक चतुर्वेदी अरबिंद राजपूत अशोक राजावत संजय सचान संजय द्विवेदी अहसान अहमद मंजू यादव संजय राजेश जादौन भानु अवस्थी विनय दीक्षित राजेश मिश्रा राघवेन्द्र शुक्ला अच्युत त्रिपाठी अवनीश दुबे अवधेश राठौर धर्मनारायण चौधरी अरशद हुसैन पुष्पा यादव वरिष्ठ अध्यापक इसरार, मो०सुल्तान, मो० असलम, मो०यूसुफ, अभिलाषा तिवारी, सहित सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकायें शामिल हुए।

*वेदव्रत गुप्ता