Thursday , May 9 2024

अजीतमल क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन 14 घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति

अजीतमल/ योगेंद्र गुप्ता। अजीतमल। असेनी से अजीतमल आई 33 केवी लाईन में रात्रि में हुये फाल्ट के बाद अजीतमल क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी रात बाधित रही जिससे क्षेत्र के लोगों को अंधेरे में रात काटनी पड़ी

शुक्रवार की रात्रि 10 बजे आये ऑधी पानी के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई जो देर रात्रि तक नही आयी तो उपभोक्ताओ ने बिधुत न आने की जानकारी की तो पता चला कि 33 केबी असेनी से अजीतमल आई विध्ुात लाईन में फाल्ट आने से बिध्ुात ठप्प हो गयी है। सुबह फाल्ट तलाशने के लिये विध्ुात उपकेन्द्र अजीतमल के जेई राजवीर की टीम जब फाल्ट तलाशने निकली वही पुरानी जगह केजरी के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे से निकली 33 केवी लाईन में फाल्ट मिला जिसे कई घंटो की मशक्कत के बाद सही किया गया जिसके चलते दोपहर 12ः30 बजे विध्ुात आपूर्ति शुरू हो सकी। पूरी रात्रि बिधुत आपूर्ति न होने के चलते लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिससेअजीतमल कस्बा सहित आसपास क्षेत्र के करीब 80 गॉवो की आपूर्ति ठप्प होने से लोग बुरी तरह बेहाल हो गये। वही अटसू टाउन के लिये आई असेनी से 33 केवी लाईन मंे भी शाम को फाल्ट आ गया जिससे अटसू कस्बा सहित क्षेत्र के भी करीब 40 गॉवो में अधेरा पसरा रहा। उपकेन्द्र के जेई राजवीर ने बताया कि रात्रि के अचानक 33 केवी लाईन में फाल्ट आने के चलते विध्ुात आपूर्ति ठप्प हो गयी थी जिसका फाल्ट केजरी में निमार्णाधीन पुल के नीचे मिला है जिसे सही करवा कर विध्ुात आपूर्ति बहाल करवा दी गयी है। वही उन्होनेे बताया कि अटसू टाउन के लिये आई लाईन में भी शाम को फाल्ट आ गया था जिससे अटसू उपकेन्द्र की भी विध्ुात आपूर्ति बाधित रही है। जिसे भी सही करवा दिया गया है।