______
जसवंतनगर (इटावा)। खेत पर काम करने निकले जगसौरा गांव के एक 21 वर्षीय युवक का शव अपने खेत में नीम के पेड़ पर लटका।मिला है। मृतक के परिजनों और गांव में कोहराम मच गया है।
 जगसौरा गांव निवासी इंदर सिंह  पुत्र विशंभर सिंह गुरुवार सुबह 5 बजे के आसपास अपने घर से खेत पर गेहूं की फसल काटने निकला था।उसके परिजन  करीब 7 बजे खेत पर गए, तो उन्होंने इंदर सिंह का शव खेत में एक नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से टंगा देखा,तो अवाक रह गए और कोहराम मच गया।
  परिजनों  का साफ तौर पर कहना है कि बेटे ने क्यों रस्सी के फंदे से फांसी लगा ली, उन्हे कुछ भी पता नहीं। मामला संदिग्ध है। इस तरह उसकी मौत का कारण फिलहाल अज्ञात है।
 बताया गया है कि मृतक खेती-बाड़ी संभालता था । कोई ऐसी बात भी नहीं थी, जिस कारण वह आत्महत्या करे।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
*वेदव्रत गुप्ता

By Editor