जसवंतनगर (इटावा)।।तीन माह पूर्व जनवरी माह में  ग्राम नगला केशोराय में एक विवाहिता के शरीर में आग लगा  लेने और उसकी मृत्यु हो  जाने के बाद  मृतका  के मायके वालों द्वारा 4 ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।
       क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर अतुल प्रधान ने बताया कि मृतका शिखा उम्र 21 वर्ष की मृत्यु सैफई पीजीआई में हो गई थी। उसके पिता दिनेश कुमार द्वारा उसके पति सूरज सिंह ,सास विनीता ,ननंद ज्योति तथा चचिया ससुर करू के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
       इस मामले में पति और सास पहले ही जेल जा चुके है। रविवार सुबह उसकी ननद ज्योति को गांव के समीप से ही गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।
*वेदव्रत गुप्ता
___

By Editor