फोटो :- जसवंत नगर के एक रेस्टोरेंट में नगर के डॉक्टर्स अपनी बैठक करते हुए
_____
     जसवंतनगर(इटावा)। कोरोना काल से पहले यहां के डॉक्टर्स  द्वारा गठित की गई  “जसवंतनगर प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन” फिर से सक्रिय हुई है। कमेटी का पुनर्गठन किया गया है।
  डॉक्टर्स  की इस कमेटी ने कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए हैं,जिनमें एक निर्णय यह भी है कि यहां के डॉक्टर्स  चिकित्सा सेवाएं तो आम लोगों को उपलब्ध कराते ही हैं, अब वह समाज सेवा के  कार्य भी करेंगे। समय-समय पर निशुल्क स्वास्थ्य  शिविर, नेत्र शिविर के अलावा रक्तदान शिविर भी लगाएंगे। इसके अलावा समाज सेवा के अन्य कार्य भी करेंगे।
    डॉक्टर्स ने तय किया  कि आपसी एकता के साथ प्रेक्टिस करने के साथ एक दूसरे पर टीका टिप्पणी नही करेंगे।
     यहां के एक रेस्टोरेंट में बुधवार रात नगर के दो दर्जन से ज्यादा डॉक्टरों ने अपनी एसोसिएशन की बैठक की ,जिसमें होम्योपैथी, एलोपैथी ,आयुर्वेद, पैथोलॉजी आदि के प्रैक्टिशनर मौजूद थे।
   डॉक्टर्स  एसोसिएशन के पुनर्गठन  में  दंत रोग विशेषज्ञ डॉ प्रदीप यादव को अध्यक्ष, वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डॉ एस आर बघेल को सचिव तथा डॉ विनय यादव को कोषाध्यक्ष ,साथ ही नगर के वरिष्ठतम चिकित्सकों डॉ स्वराज्य श्रीवास्तव और डॉ पुष्पेंद्र नाथ पुरवार को अपना संरक्षकगण चुना। डॉ अंजना पुरवार तथा डॉ रिद्धिमा गौर को महिला संरक्षक  स्वीकार किया है।
      अन्य चिकित्सकों मैं डॉ शिव गौर, डॉ सुरेश धनगर, डॉ रवि वर्धन जैन, डॉ ध्रुव यादव, डॉ अवनी कुमार,डॉ भानु यादव , डॉ विश्वेंद्र प्रताप गौर तथा इनके अलावा पैथोलॉजी टेक्नीशियन दीपक यादव ,सुमित यादव आदि भी मौजूद रहे।
 संचालन डॉ स्वराज्य श्रीवास्तव और दीपक यादव ने संयुक्त रूप से  किया।             बैठक के अंत में इटावा के एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी द्वारा जसवंत नगर के डॉक्टरों को परेशान और  वसूली करने को लेकर यह तय किया गया  कि स्वास्थ्य मंत्री और जिला प्रशासन को सबूत सहित  एक।ज्ञापन दिया जायेगा।
*वेदव्रत गुप्ता
___

By Editor