Saturday , July 27 2024

मिशन यूपी 2022 में लगी समाजवादी पार्टी, कार्यकर्ताओं में जोश भरने में जुटे मुलायम सिंह

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी अब चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में जोश भरने में जुट गए हैं।

सपा के सूत्रों के अनुसार मुलायम सिंह अक्सर पार्टी कार्यालय पा रहे हैं और युवाओं को चुनावी रणनीति का टिप्स भी बता रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुलायम सिंह ने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो वो चुनाव प्रचार के लिए भी उतर सकते हैं।

राज्य में एक बार फिर सपा की सरकार बनाने के लिए पार्टी को बड़े पैमाने पर पलटवार करना होगा। मुलायम सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि,”समाजवादी पार्टी को अगले साल उत्तर प्रदेश में सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में युवा अहम भूमिका निभाएंगे।”

पार्टी के पदाधिकारी कहते हैं कि,” मुलायम सिंह जी अक्सर पार्टी कार्यालय आ रहे हैं। वो अपने पुराने दिनों के किस्से सुनाकर युवाओं को उसी तरह पार्टी को खड़ा करने और फील्ड में जाकर परिश्रम करने की सलाह दे रहे हैं। उनके साथ बैठकर उनके अनुभव को जानने और समझने का मौका नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिल रहा है।”