Friday , April 19 2024

3000 रुपये में मिल रही हैं Fire-Boltt Ninja 3 स्मार्टवॉच, देखें ऑफर्स

आज के समय में आखिर कौन स्मार्टवॉच नही लेना चाहता। लेकिन इसमें सबसे बड़ी बाधा बनती है इसकी कीमत जिसके कारण कई लोग इसे चाह कर भी नहीं ले पाते।

अगर आप भी दमदार फीचर्स से लैस और कम बजट में स्मार्टवॉच ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर काफी मददगार साबित हो सकती है। हम आपको ऐसे ही कुछ स्मार्टवॉच के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप अपने बजट में तगड़े फीचर्स के साथ ले सकते हैं।

इन स्मार्टवॉच को आप इजली ऑनलाइन साइट से ऑर्डर कर सकते हैं। जो आपको कई ऑफर्स के साथ 3000 रुपये में मिल सकता है। तो आइए इन वॉच के बारे में आगे विस्तार से आपको बताते हैं।

तो सबसे पहले बात करते हैं Fire-Boltt Ninja 3 स्मार्टवॉच की जिसकी MRP 9,999 रुपये है। इस स्मार्टवॉच को अगर आप ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन से खरीदते हैं, तो आपको इसपर 87% तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसकी कीमत महज 1,299 रुपये हो जाएगी। यह स्मार्टवॉच आपको शानदार डिजाइन के साथ कई तगड़े फीचर से लैस मिल रहे हैं।