Wednesday , April 24 2024

परिणीति और राघव की लव स्टोरी की कॉलेज में ही हो गई थी शुरुआत, न सिर्फ करियर, पसंद-नापसंद में भी मैच

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और ‘आप’ नेता राघव चड्ढा अब ऑफिशियल कपल नहीं हैं। दोनों ने शनिवार 13 मई को सगाई की है। राघव और परिणीति की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

हालांकि, पिछले कुछ महीनों से दोनों अपनी डेटिंग की अफवाहों पर चुप्पी साधे हुए थे।  हम आपको परिणीति और राघव के बीच की कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं, जिन्हें जानकर आप भी यही कहेंगे कि ये जोड़ियां एक-दूसरे के लिए ही बनी हैं।

परिणीति और राघव चड्ढा दोनों की उम्र 34 साल है और दोनों का जन्म साल 1988 में हुआ था। वहीं परिणीति का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को हुआ था वहीं राघव चड्ढा का जन्म 11 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था। ऐसे में साफ है कि दोनों के बीच उम्र का कोई बड़ा फासला नहीं है।

परिणीति 12वीं में इकनॉमिक सब्जेक्ट की टॉपर हैं। अभिनय में आने से पहले वह एक इन्वेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थीं। वहीं, राघव चड्ढा ने भी चार्टेड अकाउंट की पढ़ाई की है। दोनों के विषय एक ही रहे हैं। दोनों के पास अर्थशास्त्र विषय की डिग्री है।

इतना ही नहीं, परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा एक साथ एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। दिल्ली से पढ़ाई करने के बाद राघव चड्ढा ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) में EMBA के सर्टिफिकेशन कोर्स के लिए पढ़ाई की।