Thursday , April 25 2024

जसवंत नगर के “सातवें” पालिकाध्यक्ष के रूप में सत्यनारायण शंखवार ”पुद्दल”ने ग्रहण की शपथ

फोटो: नए पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण संखवार को शपथ दिलाते एसडीएम कौशल कुमार,  दूसरे फोटो में शपथ ग्रहण करते नगर पालिका जसवंत नगर के वार्ड सभासद तथा नये पालिका अध्यक्ष शिवपाल सिंह को प्रतीक चिन्ह भेंट करते
जसवंतनगर (इटावा)। नगरपालिका के रूप में अपनी स्थापना के बाद जसवंत नगर के सातवें पालिकाध्यक्ष के रूप में शुक्रवार को सत्यनारायण शंखवार उर्फ  पुद्दल ने पालिका अध्यक्ष के पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।अब वह 2028 तक जसवंतनगर को नगरीय विकास की सुविधाओं से सरोवर करेंगे।
      पद और गोपनीयता की शपथ जसवंतनगर के उप जिलाधकारी कौशल कुमार ने ईश्वर को साक्षी मानकर दिलवाई।
   
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय  महासचिव और क्षेत्र के विधायक शिवपाल सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उनके अलावा पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के पौत्र कार्तिकेय यादव की भी विशेष तौर से सारगर्भित  उपस्थिति थी।
      मध्यान्ह में घड़ी की सुइयां जैसे ही 12:50 पर पहुंचीं, उप जिलाधिकारी ने सत्यनारायण शंखवार को शपथ दिलाई और फिर उनके शपथ अभिलेख पर विधिवत हस्ताक्षर भी करवाए।
  उनकी शपथ के  बाद नगरपालिका के  नवनिर्वाचित 25 वार्डों के सभी सभासदों ने वरिष्ठ और  पांचवी  बार सभासद बने, उन राजीव यादव के नेतृत्व में, जिनमे 11 महिलाएं सभासद थी ,को भी उनके द्वारा ही शपथ दिलाई गई। 
   शपथ स्थल पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय का प्रांगण इस अवसर पर खचाखच भरा हुआ था। बड़ी संख्या में नगर और जिले भर के लोग शपथ ग्रहण के गवाह बनने को एकत्रित हुए थे।
     यह बताना उचित होगा कि श्री पुद्दल का नाम अब जसवंत नगर के सातवें पालिका अध्यक्ष के रूप में दर्ज हो गया है।
   सन 1989 में जब तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने जसवंतनगर को टाउन एरिया से नगर पालिका का दर्जा देकर उच्चीकृत किया था, तब पहली बार यहां के पालिका अध्यक्ष अमरनाथ गुप्ता बने थे। उसके बाद तीन बार श्रीपति यादव और उनकी पत्नी पालिका अध्यक्ष के रूप में आसीन रही। 2012 से 2017 तक  विमलेश यादव पालिका अध्यक्ष रही, तदोपरांत 2017 से 2022 तक सुनील जोली ने नगर पालिका अध्यक्ष का कार्यभार संभाला। 
इस बार नगर की जनता ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में लगभग 49 सौ वोटों के रिकॉर्ड अंतर से सत्यनारायण को पालिका अध्यक्ष की कुर्सी  सौपायी है।
शपथग्रहण के वक्त समाजवादी पार्टी की लाल टोपी धारण किए सत्यनारायण ने शपथ के बाद परिसर में एकत्रित भारी भीड़ का अभिवादन करने के साथ-साथ मंच पर विराजित शिवपाल सिंह यादव का चरण वंदन कर उनका आशीर्वाद लिया।
 इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण ने नगर की जनता को आश्वस्त किया कि उन्होंने उन पर जो भरोसा जताया है,उस पर वह खरा उतरेंगे,साथ ही नगर में जलभराव की बड़ी व भीषण समस्या के निस्तारण के लिए सबसे पहले कदम उठाएंगे।उन्होंने आगे कहा कि सभी वार्डों में समस्याओं का निदान समानता के आधार पर ही किया जाएगा।किसी के साथ भी भेदभाव नहीं किया जाएगा।
 43 वर्षीय युवा है ‘पुद्दल
——‘
  नगर पालिका जसवंत नगर की पालिका अध्यक्ष की कुर्सी संभालने वाले सत्यनारायण संखवार 43 वर्ष के हैं। उनका जन्म 22 नवंबर 1980 को एक राजमिस्त्री परिवार में श्री शौखी लाल संखवार के घर जसवंतनगर के मोहल्ला मोहन की मड़ैया में हुआ था। गरीबी के कारण वह आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई पूरी कर सके थे। हाई स्कूल में फेल हो जाने पर वह आगे नहीं पढ़ सके थे ।उनके चार बहने और तीन भाई, जिनमें वह भाइयों में बड़े है। गरीबी की वजह से नौकरी करने दिल्ली चले गए थे। वहां एक सर्राफा व्यवसाई के यहां नौकरी करने लगे थे।मगर उन्होंने अपनी ।ईमानदारी मेहनत और कार्यशैली से व्यवसाई का ऐसा दिल जीता कि व्यवसाई ने उन्हें आगे बढ़ाया और वह सोने चांदी का काम दिल्ली-मुंबई करने लगे। सन 2017 में वह जब जसवंत नगर से पहला चुनाव लड़े और मात्र 123 वोटों से हारे, तो उन्होंने हार को हार नहीं माना।इसी वजह से वह इस बार जनता से अपने जुड़ाव के बल पर रिकार्ड मतों से विजई हुए हैं।
    शपथ ग्रहण कार्यक्रम की शुरुआत में समाजवादी पार्टी जसवंतनगर  की ओर से राष्ट्रीय महासचिव और मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव को 51 किलो की विशाल पुष्पमाला पहनाई गई और प्रतीक चिन्ह दिया गया। 
इटावा के  व्यवसाई श्रवण गुप्ता ने शिवपाल सिंह यादव का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। आधार यादव और गोपाल गुप्ता ने भी एक 31 किलो वजन की विशाल माला शिवपाल सिंह यादव और सत्यनारायण शंखवार को पहनाई। कर्नाटक से पधारी जया गुप्ता  तथा पूर्व सैनिकों ने भी इस अवसर पर शिवपाल का अभिनंदन किया
   इस मौके पर सभी सभासदों का बुके देकर खुद पालिकाअध्यक्ष ने अभिनंदन किया। सभी का परिचय शिवपाल सिंह यादव।और कार्तिकेय यादव से कराया ।
शपथ ग्रहण में मौजूद थीं, ये हस्तियां
______________
प्रो. डा बृजेश यादव, पूर्व राज्य मंत्री  विश्राम सिंह यादव,, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव , राजबहादुर सिंह यादव एडवोकेट, राहुल गुप्ता, अजेंद्र सिंह गौर, विनोद यादव, अनिल प्रताप सिंह यादव आलोक दीक्षित, प्रदेश महासचिव महिला सभा सपा अनीता यादव, सुनील यादव, सर्वेश शाक्य,हाजी मोहम्मद अहसान, अशोक क्रांतिकारी,राधेश्याम यादव,संजीव बंटू, विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू, आशुतोष टोनू यादव, खन्ना यादव, छोटे कल्लू, यादव,  ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, सुरेश यादव,अमित पाठक,राजपाल सिंह यादव, विद्याराम यादव, ऋषिकांत चतुर्वेदी,आढ़ती मोहम्मद नवी, गोपाल गुप्ता,राशिद सिद्दीकी,मजरुल्लाह  लड्डन, मोहम्मद जहीर,श्रवण गुप्ता,मोना यादव, नीरज यादव, शिवकांत जैन,आधार यादव,मोहित शंखवार, किशन सिंह मेंबर, शहाबुद्दीन कुरैशी, राजेश यादव, प्रवीण जैन पिंटू, सी पी यादव, रशीद जफर,अरविंद्र बघेल, लाखन सिंह बघेल, सरनाम यादव शिवप्रकाश डीलर, अमित पाठक, हेमू शाक्य, गोपाल गुप्ता, डंपी ठाकुर, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबलू शाक्य ने किया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी विनय मणि त्रिपाठी, टैक्स अधिकारी अरविंद शर्मा मौजूद रहे।
     शपथ ग्रहण के बाद स्वयं राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव नए पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण संखवार को लेकर नगर पालिका कार्यालय लेकर पहुंचे और उन्हें कार्यभार ग्रहण कराया।
-वेदव्रत गुप्ता
____