Thursday , March 28 2024

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ताई के “शांति यज्ञ” में हजारों लोगों ने दीआहुतियां

    फोटो शांति यज्ञ में तेज प्रताप सिंह यादव के साथ आहुतियां देते लोग, स्व समंदरा देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव, यज्ञ दौरान मौजूद शिवपाल सिंह यादव एवं अन्य
सैफई(इटावा)।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ताई और मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव की दादी समंद्रा देवी की आत्मा की शांति के लिए मंगलवार को आयोजित शांति यज्ञ में हजारों लोगों ने शामिल होकर यज्ञ में आहुतियां दीं।
इस अवसर पर सपा  प्रमुख अखिलेश यादव एवं उनकी सांसद पत्नी डिंपल यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव, अभयराम सिंह यादव,राजपाल सिंह यादव,पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव, ब्लॉक प्रमुख  मृदुला यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, पीसीएस के पूर्व चेयरमैन आदित्य यादव,आर्यन यादव, कार्तिकेय यादव एवं अर्जुन यादव सहित अन्य स्वजनों के साथ शांति हवन में शामिल  हो प्रथम आहुतियां दीं। 
 शांति यज्ञ  केंद्रीय समाज सेवा समिति के आचार्यों ने मंत्रोचार के बीच संपन्न कराया। शांति यज्ञ संपन्न कराने वाले ब्राह्मणों और अन्यों को  शांतिभोज कराया गया।
 इससे पूर्व प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक आवास के अंदर त्रियोद्सी कार्यक्रम की विशेष पूजा का कार्यक्रम  आयोजित हुआ।  शांति यज्ञ 10 बजे से   शुरू होकर दो ढाई घंटे तक चला  जिसमें यज्ञाचार्यों इंद्रपाल आर्य, विनेश शास्त्री, श्याम सिंह,सत्य सिंह, रणवीर सिंह, सत्यप्रकाश,प्रमोद आचार्य ने वेद मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दिलवायीं।यज्ञोप्रांत श्रद्धांजलि सभा और दो मिनट का शोक रखा गया।
इस बीच बड़ी संख्या में आसपास के जनपदों  और प्रदेश भर से लोग शांति यज्ञ में सम्मिलित होने के लिए सैफई पहुंचते रहे।
 इस मौके पर पूर्व नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी, राजपाल कश्यप, पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव, एमएलसी मुकुल यादव, पूर्व विधायक राजकुमार यादव,पूर्व विधायक हरिओम यादव,आशीष राजपूत, सपा जिलाधक्ष   गोपाल यादव,कुलदीप गुप्ता संटू इटावा, सरदार तरण पाल सिंह पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार, प्रोफ़ेसर बृजेश यादव, अनुज मोंटी यादव, राहुल गुप्ता, विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव सोनू आशुतोष यादव टोनू, राजवीर सिंह यादव ठेकेदार नगला तेज, चंदगीराम यादव प्रधान, प्रदीप यादव आढ़तिय, विजय शाक्य,सोनू यादव प्रधान, गनेश फौजी, दफेदार सिंह यादव, राजू यादव  भाऊपुर, प्रदीप शाक्य बबलू, राम अवतार प्रधान, सरनाम सिंह यादव, सर्वेश कुमार शाक्य, मनीष यादव पतरे, राजवीर सिंह बाबा, राजीव यादव, डॉक्टर शैलेंद्र कुमार शर्मा, कर्म राज सिंह यादव, डॉ रमाकांत यादव ,डॉ आदेश कुमार रामनाथ यादव , विद्याराम यादव ,सुनील यादव ,नीरज यादव,जितेंद्र यादव ,अशोक कुमार यादव, सुभाष चंद यादव, चेयरमैन अब्दुल नईम आदि ने शांति यज्ञ में भाग लिया।
____
    *वेदव्रत गुप्ता