Saturday , April 20 2024

शिवपाल सिंह अहिल्याबाई होल्कर  जयंती में पहुंचे, पाल समाज को आश्वस्त किया

फोटो:-बीएसटी कॉलेज बलरई में अहिल्याबाई  होलकर जयंती कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन करते तथा मंच से संबोधित करते सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव
_________

जसवंतनगर (इटावा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि वह पाल, बघेल और धनगर समाज के उत्थान के लिए विधानसभा में आवाज उठाएंगे। धनगर प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ठोस रणनीति अपनाते हुए इस मामले को सरकार के सामने पूरी ताकत से लाएंगे।

     
श्री यादव बुधवार को जसवंत नगर क्षेत्र के बच्चन सिंह तोमर इंटर(बी एस टी) कॉलेज, बलरई में धनगर जागृति फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित लोकमाता अहिल्याबाई  होल्कर की 298 जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल  रहे थे।
    उन्होंने कहा कि वह लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की शीघ्र ही एक प्रतिमा लगवाएंगे। उन्होंने कहा की भाजपा सरकार में पिछड़ों और दलितों का जबरदस्त उत्पीड़न हुआ है। उनके आरक्षण को  छीनने का प्रयास सरकार द्वारा किया जा रहा है। यह सब समाजवादी पार्टी के ।पुनः सत्ता में आने पर ही रोका जा सकेगा।
     जयंती समारोह मे पहुंचने पर शिवपाल सिंह यादव  और उनके साथ पधारे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रोफेसर डॉक्टर बृजेश यादव तथा अनुज मोंटी यादव का बड़े ही जोर शोर से कार्यक्रम संयोजक डॉ राम कुमार पाल,  विशिष्ट अतिथि के रूप में इलाहाबाद से पधारे श्याम लाल पाल, डॉक्टर एम एस पाल, रामगोपाल बघेल आगरा,
 हेमंत बघेल  कठफोरी आदि ने स्वागत किया।
   शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अहिल्याबाई  होल्कर महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ समाज में एकता और समृद्धि की पक्षधर थी। उनके आदर्शों पर चल कर ही  समाज का उत्थान किया जा सकता है ।
      कार्यक्रम में पधारे विशिष्ट अतिथियों ने सामाजिक आर्थिक एवं शैक्षिक उन्नति पर पाल बघेल समाज की उत्थान के संबंध में विचार रखें।
    इस अवसर पर इटावा जनपद के 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले पाल, बघेल ,धनगर समाज के उत्तीर्ण  दर्जनों छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।
 इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के रुप में पधारे राघवेंद्र पाल, नरेश प्रताप धनगर, चंदन सिंह बघेल, शिवम पाल, रमेश पाल, मनीष धनगर एडवोकेट आदि ने भी विचार रखें।
    डॉ राम कुमार पाल ने कार्यक्रम का संचालन करते कहा कि पाल बघेल धनगर समाज को न्याय तथा सम्मान और धनगर प्रमाण पत्र दिलाने के लिए वह समाज के सहयोग से निरंतर संघर्ष करते रहेंगे। कार्यक्रम लगभग 3 घंटे तक चला और कई जिलों के समाज के लोग एकत्रित हुए थे।
     इस मौके पर प्रधानगण मानसिंह पाल, संदीप बघेल, सुबोध बघेल, भोले प्रधान,   क अलावा हरबिलास बघेल, सुरेंद्र सिंह धनगर ब्राइटेंड स्कूल, हाकिम सिंह बघेल ,  सत्यवीर सिंह बघेल, कृष्ण मुरारी डीलर, डॉक्टर सत्य राम पाल, वीरेंद्र सिंह डीलर, कंबोज सिंह बघेल, बैजनाथ फौजी, राकेश दूधिया, गोपाल गुप्ता,  ,दाताराम धनगर, नवीन धनगर ,हेमंत बघेल, जीतू बघेल, बंटी बघेल ,संतोष बघेल ,सत्यवीर सिंह आदि मौजूद थे।
____
फोटो:-बीएसटी कॉलेज बलरई में अहिल्याबाई  होलकर जयंती कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन करते तथा मंच से संबोधित करते सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव