Wednesday , May 15 2024

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अमेरिकी लेखिका से रेखा शर्मा की नोकझोंक, बोलीं- देश को बदनाम करने की साजिश

झारखंड के दुमका जिले में स्पेनिश महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म मामला तूल पकड़ा जा रहा है। जिसको लेकर तमाम प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा और अमेरिकी लेखिका डेविड जोसेफ बोलोड्जको के बीच जुबानी जंग चल रही है। अमेरिकी लेखिका ने कहा था कि उन्होंने अपनी सभी महिला मित्रों को सलाह दी है कि वे अकेले भारत न जाएं। इस बयान के बाद रेखा शर्मा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को भारत गंभीरता से लेता है।

झारखंड की घटना के बाद बयानबाजी का दौर शुरू
बीते कुछ दिनों पहले झारखंड की एक घटना ने भारत में महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। अमेरिकी लेखिका के बयान के बाद से राजनीतिक भूचाल आ गया है। जहां एक तरह विपक्ष इसको लेकर सरकार पर निशाना साध रहा है, वहीं सत्ता पक्ष इस पर कड़ी कार्रवाई की बात कर रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग(एनसीडब्ल्यू) रेखा शर्मा ने सोमवार को कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के मामले में भारत बेहद सख्त है। समय के साथ बनाए गए कड़े कानून इसके सबूत है।

अमेरिकी लेखिका से रेखा शर्मा के तीखे बोल
सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए अमेरिकी लेखिका को जबाव देते हुए रेखा शर्मा ने कहा कि क्या आपने कभी पुलिस को घटना की सूचना दी। यदि नहीं, तो आप पूरी तरह से गैर जिम्मेदार व्यक्ति है। केवल सोशल मीडिया पर लिखना और पूरे देश को बदनाम करना अच्छा विकल्प नहीं है।