Sunday , May 19 2024

पुलकित ने फैंस के साथ साझा की संगीत नाईट की खूबसूरत तस्वीरें, कृति संग झूमते दिखे अभिनेता

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा पिछले सप्ताह शादी के बंधन में बंधे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स कृति और पुलकित की शादी से जुड़े फोटो को देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। आज ‘फुकरे 3’ स्टार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने संगीत नाईट की फोटो को साझा किया है। आइए आपको बताते हैं उस रात किस अंदाज में दिखे थे पुलकित और कृति—

पुलकित सम्राट ने अपने संगीत नाईट की फोटो को साझा करते हुए लिखा है, ‘संगीत नाईट किसी भी शादी के फंक्शन में सबसे खास होता है। इसमें दो अलग-अलग परिवार एक-दूसरे से मुकाबला नहीं कर रहे होते हैं बल्कि एक-दूसरे के साथ खुशियां मना रहे होते हैं।’ अपने संगीत नाईट में पुलकित काले रंग के शेरवानी में दिखे। सोशल मीडिया पर पुलकित के फैंस उनके इस लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं। पुलकित आगे लिखते हैं, ‘हमारी संगीत नाईट दोनों के परिवारों के सदस्य बढ़-चढ़कर शामिल हुए’। कृति खरबंदा अपने संगीत नाईट पर आसमानी रंग के लहंगे में नजर आईं। उन्होंने बेहद सादा मेकअप किया था। इंटरनेट पर यूजर्स कृति की सादगी के दीवाने हो रहे हैं।