Sunday , May 5 2024

शादीशुदा प्रेमिका के साथ बिस्तर में था प्रेमी, सास ने देख लिया तो मार डाला; गिरफ्तार

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा में महिला ने प्रेमी संग मिलकर सास की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों फरार हो गए। पुलिस ने महिला को दो दिन बाद गिरफ्तार कर लिया था। अब उसके प्रेमी को भी पकड़ लिया गया है। घटना निधौली कलां थाना क्षेत्र के मुमिया खेड़ा गांव की है।

पुलिस के अनुसार दुर्गेश उर्फ दुर्गा 21 अप्रैल को अपनी सास बैकुंठी देवी (70) की हत्या करने के बाद प्रेमी आसू के साथ फरार हो गई थी। महिला को गांव के पास से ही 23 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पुलिस पूछताछ में बताया था कि गांव का ही प्रेमी आसू रविवार की रात करीब 2 बजे घर में मिलने आया था। जब वह प्रेमी को लेकर कमरे में संबंध बनाने गई तभी सास जाग गई और कमरे में आ गई।

प्रेमी को धक्का मारकर निकालने लगी। तभी गुस्से में आकर दोनों ने गला दबाकर सास की हत्या कर दी। मृतका के पति उदयवीर सिंह उर्फ नत्थू सिंह ने पुत्रवधू और उसके प्रेमी पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस लगातार आसू की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। बृहस्पतिवार को उसे गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा भी बरामद किया गया है।