Monday , September 25 2023

अमित शाह ने आज यूपी में किया भाजपा के चुनावी अभियान का आगाज, यहाँ देखें संबोधन की खास बातें

गृहमंत्री अमित शाह का लखनऊ पहुंचने पर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, स्वतंत्र देव सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, राधमोहन सिंह, केशव मौर्य, दिनेश शर्मा, अनुराग ठाकुर ने भव्य स्वागत किया। गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ में विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनावी अभियान का आगाज किया।

अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को लगभग आधे घंटे तक संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षियों पर भी करारे हमले किए और कई सवाल भी पूछे। उन्होंने बताया कि कैसे भाजपा ने पांच साल में प्रदेश की स्थिति को सुधारने का काम किया। पढ़ें अमित शाह के संबोधन की प्रमुख बातें…
भाजपा ने यूपी को बहुत आगे ले जाने का काम किया है। भाजपा ने पहली बार सिद्ध किया है कि सरकारें परिवारों के लिए नहीं गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए होती हैं।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अपनी पहचान वापस दिलाने का कार्य किया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को देश का सबसे प्रमुख राज्य बनने की दिशा में बहुत आगे ले जाने का कार्य किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *