Saturday , July 27 2024

किशोरी के साथ छेड़छाड़ , आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

किशोरी के साथ छेड़छाड़ , आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बिछवां/मैनपुरी- थाना क्षेत्र के एक गाँव में वीते दो दिन पहले रात में गोबर लेने गयी किशोरी के साथ गाँव के ही युवक ने छेड़छाड़ की है। वहीं शोर सुन बचाने पहुंचे पिता को उठाकर पटक दिया। किशोरी की माँ की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में नामित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी एक महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी 17 बर्षीय पुत्री वीती 5 नवंवर को रात नौ बजे के लगभग गोबर लेने गयी थी। तभी गाँव निवासी युवक गोविंन्द पुत्र चुगन्नू उर्फ रामदास ने मेरी पुत्री का मुँह पकड़ लिया और बाद में चुन्नी खींच ली। जव पुत्री चिल्लाई तो शोर सुन पति पहुँचे तो आरोपी ने उन्हें भी पटक दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

————————————–

भैया दौज के त्योहार पर बहिनों ने भाइयों के घर आकर मनाया त्योहार

मार्गो पर पुलिस व्यवस्था रही चाक चौवंन्द

बिछवां/मैनपुरी- शनिवार को भैया दूज का पावन पर्व कस्वा व क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया गया। बहिनों ने अपने भाइयों के घर पहुँचकर भाई के मस्तक पर रौली, चावल से तिलक कर मिठाई व नारियल देकर उनकी लम्वी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहिनों को उपहार दिये। बहिनों व भाइयों को एक दूसरे के पास पहुंचने में भारी परेशानी उठानी पड़ी। कस्बा चौराहे पर, हन्नूखेड़ा रोड, मैनपुरी रोड पर भारी भीड़ रही। वहीं कस्वा बिछवां में चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने कमान संभाल कर भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस ने बिशेष सतर्कता बरती। सुवह से ही थाना पुलिस सड़कों पर दिखाई देने लगी थी। पुलिस की बिशेष नजर हाइवे, भनऊ मार्ग, लहरा सांड़ा मार्ग, हन्नूखेड़ा मार्ग पर रही। पुलिस की चहल कदमी ने लोगों में भरोसा पैदा किया। थानाध्यक्ष विदेश कुमार त्यागी ने क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती कर भरोसा दिलाया कि पुलिस की मुस्तैदी से कोई अनहोंनी घटना नहीं हो सकती।

———————————-

ट्रक की टक्कर से ऑटो विक्रम मैं बैठी आधा दर्जन सवारियां घायल।

तीन अज्ञात महिलाओं पुरुषों की हालत गंभीर

बिछवा/मैनपुरी- भाई दौज त्यौहार के दिन हाईवे निर्माण के कर्मचारियों द्वारा एक तरफ निर्माण कराया जा रहा है। जिसके चलते सड़क को बंद कर दिया गया। एक तरफ ही सारा ट्रैफिक डायवर्ट हो गया। जिसके चलते थाना बिछवा के समीप एक ट्रक चालक ने सामने से आ रहे एक ऑटो विक्रम चालक सवारियों से भरे में टक्कर मार दी। जिसमें आटो विकृम सड़क से नीचे खाई में पलट गया। ऑटो में सवार आधा दर्जन सवारियां घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भेज दिया।
बिछवां से कुरावली की तरफ जा रहे एक ऑटो विक्रम चालक मे सामने से आ रहे एक ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें तीन लोग अज्ञात जो अपना नाम पता नहीं बता पा रहे घायल हो गए। जबकि चालक अनवार पुत्र इदरीश निवासी नानामऊ अनार सिंह पुत्र नत्थू निवासी गडिया गोविंदपुर के साथ धनवंतरी पत्नी मलखान व गोपाल पुत्र मलखान निवासी बामन खेड़ा अलीगढ़ घायल हो गए। वहीं घायलों को पुलिस ने इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही वाहनों को थाने लाकर खड़ा करा दिया है।

फोटो परिचय- घायलों को एंबुलेंस में लादती पुलिस।

——————————–

भाइयों को तिलक कर, बहनों नें की लंबी उम्र की कामना

मैनपुरी – दीपावली और गोवर्धन के बाद जनपद मैनपुरी में भैयादूज पर्व श्रद्धाभाव व हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाईयों को तिलकर उनकी लंबी उम्र की कामना की तो भाईयों ने बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का प्रण लिया। भैया दूज पर्व को लेकर पूरे दिन सड़कों और बाजारों में भी रौनक रही।
समूचे जनपद मैनपुरी क्षेत्र मे शनिवार को भैया दूज पर्व को लेकर सुबह आठ बजे से ही सड़कों पर चहल-पहल दिखाई देने लगी थी। बहनें भाईयों के घर पहुंची और तिलक कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने बहनों को विभिन्न प्रकार के उपहार और नगद राशि भेंटकर उनके समृद्धि की कामना करने के साथ ही रक्षा का प्रण लिया। भैया दूज पर्व पर बाजारों में भी रौनक रही। बहनें और भाई एक-दूसरे के लिए उपहार खरीदते हुए नजर आए। भैया दूज को लेकर छोटे-छोटे बच्चों में भी भारी उत्साह रहा। बच्चों ने हर्षोल्लास से भैया दूज पर्व मनाया। छोटी-छोटी बहनों ने भी अपने छोटे-छोटे भाइयों को तिलक किया। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी लोगों ने भाई-बहन के अटूट प्रेम के त्योहार भैया दूज की शुभकामनाएं दी। बहनों से तिलक कराते हुए फोटो अपलोड किए।