Friday , April 26 2024

इटावा में संजय कुमार बने महासंघ के मंडलायुक्त

बकेवर (इटावा) / राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश प्राथमिक संवर्ग के प्रदेशीय नेतृत्व द्वारा संजय कुमार त्रिपाठी को महासंघ का मंडल महामंत्री कानपुर मंडल नियुक्त किए जाने पर जिला कार्यसमिति द्वारा बी०आर०सी० बकेवर के सभागार में एक वृहद स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया । जिसमें शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर अपने नवनर्वाचित मंडल महामंत्री का फूल मालाओं, बुके, शॉल व प्रतीक चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया। अपने स्वागत समारोह में बोलते हुए मंडल महामंत्री संजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जिस विश्वास के साथ प्रदेश संगठन ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ इस दायित्व का निर्वहन करूंगा मैं सदैव शिक्षक हित के लिए समर्पित रहा हूं और आगे भी अपने सभी साथियों के साथ शिक्षक, समाज और राष्ट्र हित के चिंतन के साथ कार्य करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि मैं सदन में बैठे एक एक शिक्षक का ऋणी हूं जिन्होंने मुझे आज यह सम्मान दिया है मैं उनकी आशाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। प्रदेशीय मंत्री व जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि वास्तव में छोटे भाई संजय त्रिपाठी अपनी विशिष्ट कार्यशैली के चलते ही संगठन में इस पद पर पहुंचे हैं उन्होंने ब्लॉक स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक शिक्षक समस्याओं को हल कराने में जिला कार्यसमिति का पूरा सहयोग किया। निश्चय ही मंडल स्तर पर उनके महामंत्री चुने जाने पर संगठन को मजबूती मिलेगी शिक्षक समस्याओं के निराकरण मैं भी सरलता आएगी। जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जनपद के मंडल पर प्रतिनिधित्व होने पर शिक्षकों की समस्याओं के समाधान में भी अधिक गति मिलेगी संजय त्रिपाठी को नया दायित्व सौंपकर प्रदेश नेतृत्व ने जिले का मान बढ़ाया है। जिला कार्यकारी अध्यक्ष देश दीपक तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा की आपकी क्षमताओं को पहचान कर ही प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगठन में आपकी जिम्मेदारी बढ़ाई गई है आपकी कुशलता और सहजता का लाभ अब जिले स्तर से ऊपर उठकर मंडल स्तर तक के शिक्षकों को मिलेगा। जिला संयुक्त महामंत्री दिनेश कुमार यादव ने भी संजय त्रिपाठी को जिलाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी व महामन्त्री जितेन्द्र यादव के साथ शिक्षकों की समस्याओं को अधिकारियों के सामने बड़ी ही सहज व दमदारी से रखते देखा है जिले में शिक्षकों में अपनी विशिष्ट छवि रखते हैं। इससे पूर्व जिला संगठन मंत्री नवनीत पाण्डेय ने मण्डल महामंत्री के शिक्षक राजनीति के जीवन् पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्ष 2003 से अब तक कई बार ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए हर बार उन्होंने बड़े अन्तर से जीत सुनिश्चित की। जिले में वर्तमान में कोषाध्यक्ष के दायित्व का निर्वाहन कर रहे हैं। कार्यक्रम का सफ़ल संचालन नवनीत कुमार पाण्डेय ने किया तथा सभी का आभार जिलामंत्री नागेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ए ० आर ० पी ० रामकृष्ण दुबे, जिला उपाध्यक्ष उमेश चंद्र यादव ,बृजेश कुमार सिंह ,रवि तिवारी, रश्मि पालीवाल ,जिला मंत्री नागेंद्र प्रताप सिंह,जयवीर सिंह चौहान ,अर्चना, प्रचार मंत्री बलराज चतुर्वेदी, धर्मपाल सिंह चौहान ,संजीव शाक्य, संयुक्त मंत्री अरुण पाण्डेय, ऑडिटर विमल शुक्ला ,सह मीडिया प्रभारी शिवराज सिंह ,नरेंद्र सिंह यादव , महेवा ब्लॉक मंत्री प्रेम कुमार आनंद, अध्यक्ष नगर प्रदीप राजावत ,नमिता यादव, ब्लॉक अध्यक्ष भरथना पवन दीक्षित , मंत्री संजय चतुर्वेदी ,नीरज सिंह ,रवि कुमार ,योगेश कुमार, अजय प्रताप, अतुल कुमार त्रिपाठी ,महेश नारायण द्विवेदी, प्रवीण कुमार पाण्डेय,औसान सिंह यादव ,हरीश कांत, शिव सागर ,रजनीकांत यादव ,रेनू त्रिपाठी, मधु द्विवेदी, मनीषा ओझा ,सुलेखा श्रीवास ,रीना तिवारी ,कामाक्षी दुबे, आरती, सुम्मी दुबे ,इंद्रपाल ,राघवेंद्र दुबे ,जितेंद्र सिंह कुशवाह, विवेक त्रिपाठी ,मनोज कुमार ,रघुवीर सिंह ,संतोष कुमार ,हरिशंकर ,संजय चौधरी ,जितेंद्र सिंह यादव ,आशुतोष तिवारी , प्रवीण संखवार ,राहुल शुक्ला आज सहित जनपद के सभी ब्लॉक के अध्यक्ष मंत्री और शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।