Wednesday , April 17 2024

मथुरा- प्लॉट पर कब्जे को लेकर सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, तीसरा भाई सहित सहित एक अन्य घायल

मथुरा से अजय ठाकुर

थाना शेरगढ़ के पैगांव निवासी रतन सिंह और सुखवीर में गांव में प्लॉट को लेकर बुधवार को विवाद हो गया। पहले तो दोनों पक्षों में मुंह बात होती रही, फिर लाठी डंडे निकल आए। लाठी डंडे चलने लगे तो इसी बीच गोलियां भी चलने लगी। गोली रतन सिंह और राजेश सिंह(सगे भाई) को पेट में लगी। सिर में चोट लगने से तीसरा भाई रन सिंह भी घायल हो गया।

मथुरा के शेरगढ़ के पैगांव में प्लॉट को लेकर हुए विवाद में जमकर लाठी-डंडे और गोलियां चलीं। इसमें सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक भाई सहित परिवार का एक और सदस्य घायल हो गया। आरोप पड़ोस के परिवार के लोगों पर ही लगा है। सूचना पर पहुंची शेरगढ़ पुलिस से पहले ही हमलावर भाग खड़े हुए। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी थी।

थाना शेरगढ़ के पैगांव निवासी रतन सिंह और सुखवीर में गांव में प्लॉट को लेकर बुधवार को विवाद हो गया। पहले तो दोनों पक्षों में मुंह बात होती रही, फिर लाठी डंडे निकल आए। लाठी डंडे चलने लगे तो इसी बीच गोलियां भी चलने लगी। गोली रतन सिंह और राजेश सिंह(सगे भाई) को पेट में लगी। सिर में चोट लगने से तीसरा भाई रन सिंह भी घायल हो गया। एवं परिवार का एक अन्य सदस्य भी खूनी झड़प में घायल हो गया ।

गांव में माहौल गरमा गया। सूचना पर शेरगढ़ पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग खड़े हुए। एसएसपी ने बताया कि सगे भाई रतन सिंह और राजेश सिंह के पेट में गोली लगने से मौत हुई है। दो लोग और घायल हो गए हैं ,प्लॉट को लेकर सुखवीर से झगड़ा शुरू हुआ था। दोनों पारिवारिक हैं। हालांकि हमलावरों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

गोलीकांड से पैगांव में काफी दहशत है। माहौल गरमाने से एहतियात के लिए पुलिसबल तैनात किया गया है। पुलिस और पीएसी के जवान गांव में तैनात किए गए हैं। पल पल की गतिविधियों पर एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर स्वयं नजर बनाए हुए हैं