Monday , September 25 2023

कन्नौज: लक्ष्य के साथ सदाचारी मार्ग का अनुसरण करें- प्रशांत आनंद महाराज

प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। रामकथा का रसपान कराते हुये प्रशांतानंद महाराज कहा कि व्यक्ति के जीवन में जो क्षण बीत जाता है, वह कभी वापस लौट कर नहीं आता है। मानव जीवन का प्रत्येक क्षण मूल्यवान है। व्यक्ति को हर कदम पर प्रत्येक क्षण को सदाचारी कार्यों में लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्षण का सदुपयोग करने के लिए हमेशा तैयार रहें। इसके लिए जीवन में लक्ष्य केंद्रित होना भी बेहद जरूरी है। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को सदाचारी मार्ग का ही अनुसरण करना चाहिए। कथा को सुनने के बाद उसका मनन भी करना चाहिए।
मंशेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण में चल रही राम कथा में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष आनंद गुप्ता भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुचे। व्यास गद्दी परम पूज्य प्रशांत आनंद जी महाराज को माला व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया एवं कथा का श्रवण किया। साथ में नगर महामंत्री संजीव चौहान, उपाध्यक्ष उत्तम गुप्ता, अंकित दुबे मंत्री, आशीष वर्मा, उमाशंकर बाथम, अंकित शर्मा, अंशु पाल, शशांक मिश्रा मीडिया प्रभारी, रूपेश दुबे, चंद्रहास शाक्य आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *