Sunday , April 2 2023

यहाँ जानिए आखिर कैसा रहेगा आज आपका दिन, देखें अपना राशिफल

मेष- मन परेशान हो सकता है। परिवार की समस्याओं की ओर ध्यान दें। धैर्यशीलता बनाये रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। मन में नकारात्‍मक व‍िचारों का प्रभाव रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे।

वृष- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी के कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

मिथुन- बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार में भाई-बहनों का सहयोग भी मिल सकता है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। आय में व्यवधान आ सकते हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचें।

कर्क- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। व‍िवादों से दूर रहें।

सिंह- मन परेशान रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। भाइयों का सहयेाग म‍िलेगा।

कन्या- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान रहेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा। म‍ित्रों से भेंट होगी।

तुला- वाणी में मधुरता रहेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। माता से धन प्राप्‍त‍ि‍ के योग है।

वृश्चिक- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। खर्चों में वृद्धि होगी। माता से धन प्राप्ति हो सकती है। धार्म‍िक स्‍थान पर जाना हो सकता है।

धनु- कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। परिवार की समस्याएं अभी परेशान करेंगी। घर में धार्मिक कार्य होंगे।

मकर- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धार्मिक संगीत में रुचि हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। कारोबार में सुधार आयेगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी। वाद-व‍िवादों से बचने का प्रयास करें। अनावश्‍यक तनाव से बचें।

कुंभ- क्रोध के अतिरेक से बचें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा के योग हैं।

मीन- मन अशान्त रहेगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता के योग हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *