Thursday , June 1 2023

मैनपुरी शिवम यादव बने प्रधान संघ के अध्यक्ष तो रनवीर शाक्य महासचिव बने

पंकज  शाक्य

किशनी/मैनपुरी- नगर के जेएस गार्डन में विकास खण्ड किशनी के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की बैठक आहूत की गई। जिसमें सर्वसम्मति से नगथरा के युवा प्रधान शिवम यादव को प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना गया। जिसके बाद प्रधानों ने नवनियुक्त अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया।
शनिवार को आयोजित अखिल भारतीय प्रधान संघ के किशनी विकास खण्ड अध्यक्ष के चुनाव में क्षेत्र के लगभग आधा सैकड़ा ग्राम प्रधान सम्मिलित हुए। जिसमें बघौनी प्रधान सतीश चन्द्र यादव व तरिहा प्रधान नौरतन सिंह यादव ने नगथरा के सबसे कम उम्र के प्रधान शिवम यादव का अध्यक्ष पद के प्रस्ताव रखा। जिसका सभी प्रधानों ने एक स्वर में समर्थन किया। फरेंजी के प्रधान रनवीर शाक्य को प्रधान संघ का महासचिव बनाया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिवम यादव ने कहाकि विकास खण्ड के साथियों ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसका निर्वहन वह ईमानदारी व निष्ठा के साथ करेंगे। किसी भी प्रधान के साथ अन्याय होने पर पूरी ताकत से न्याय दिलाएंगे। पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव, विधायक ब्रजेश कठेरिया, इंजी.रामपाल सिंह यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मीरा देवी यादव, सतीश यादव, जिला पंचायत सदस्य शुभम सिंह, सपा नगर अध्यक्ष डैनी यादव, मुकुल यादव, संजीव यादव, राम मूर्ति देवी, रोशम लाल, मुन्नी देवी, प्रवीन कुमार, अमीर सिंह, जयपाल सिंह, राजेश बाबू, श्रीकांत शाक्य, बलराज सिंह, रेनू यादव, कृष्णपाल सिंह, अनीता देवी, जगमोहन सिंह सहित कई प्रधानों ने नवनियुक्त अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *