Wednesday , March 29 2023

मैनपुरी नन्ही परी ने भाई की कलाई पर राखी बांध मनाया रक्षाबंधन का पर्व

 

पंकज शाक्य
कुरावली/मैनपुरी- आज के दिन को पूरे देश में खास दिन के रूप में माना जाता है। आज के दिन बहन अपनी भाई की कलाई पर रेशम के धागे को बांध कर अपनी रक्षा के बंधन में बांध लेती। यही वो दिन होता है जब बहन अपने भाई पर अपनी रक्षा का कर्ज चढ़ा देती है। जब भविष्य में बहन पर कोई विपत्ति आपत्ति आती है और भाई बहन की मदद करता है। तो भाई अपनी बहन पर अहसान ना करते हुए इस रेशम के धागे का कर्ज अदा करता है। आज पूरे देश में रक्षाबंधन के पर्व को बड़ी ही धूम धाम के साथ मनाया गया है।
जनपद मैनपुरी के विकासखंड कुरावली क्षेत्र k ग्राम मिढ़ावली कलां निवासी पंकज शाक्य की नन्ही परी प्रगती शाक्य ने अपने भाई सम्यक शाक्य उर्फ लक्ष्य शाक्य की कलाई पर रेशम के धागे को बांध कर रक्षाबंधन के पर्व को मनाया। आज इस नन्ही परी ने अपने हाथों से पहली बार राखी को अपने भाई की कलाई पर बांधी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *