Wednesday , June 7 2023

Tokyo Olympic में भारत को पहला पदक दिलाने वाली मीराबाई चानू को दो करोड़ रुपये भेट करेगी भारतीय रेलवे

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत की तरफ से पहला पदक हासिल करने वाली मीराबाई चानू सोमवार को स्वदेश लौट आईं। एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ और उन्हें सम्मानित भी किया गया। वतन वापसी के बाद से मीराबाई को रोज सम्मानित किया जा रहा है।

केंद्रीय रेल मंत्री ने मीराबाई की जमकर सराहना की और उन्हें देश का गर्व और भारतीय रेलवे का सम्मान बताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मीराबाई ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से करोड़ों भारतीयों को प्रेरित करने का काम किया है।

मीराबाई चानू ने महिलाओं की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा के 49 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक जीता था। इसके लिए उन्होंने 202 किलो का कुल भार उठाया। चानू ने स्नैच राउंड में 87 किलो जबकि क्लीन एंड जर्क में 115 किलो का भार उठाया था।

खेल मंत्रालय से भी मिला सम्मान रेल मंत्री से पहले खेल मंत्रालय की ओर से भी मीराबाई चानू को सम्मानित किया गया। उनके सम्मान में खेल मंत्रालय की ओर से कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *