Saturday , April 27 2024

2022 की तैयारी में अभी से जुटे-सपा जिलाध्यक्ष

अनिल गुप्ता ऊसराहार

कार्यकर्ता 2022 के चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाए, रोजगार, कानून व्यवस्था से लेकर आम आदमी के सपनों पर कुठाराघात करने वाली सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता के बीच रहकर जनहित के कार्य करने होंगे यह बात सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने ऊसराहार में कही।
कस्बा ऊसराहार में सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि जनपद के पारपट्टी क्षेत्र में आईं बाढ में सपा कार्यकर्ताओं ने जनता को हरसंभव मदद की है, योगी सरकार में आम आदमी की सुनवाई करने वाला कोई नहीं है अधिकारी मनमानी कर रहे हैं और जनप्रतिनिधि उनका साथ दे रहे हैं रोजगार के नाम पर युवाओं को छला गया है, कानून व्यवस्था का आलम यह है कि हत्या लूट बलात्कार से आम जनता का जीना मुश्किल है जनता सिर्फ चुनाव का इंतजार कर रही है 2022 में अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे इसके लिए कार्यकर्ताओं को विशेष प्रयास की आवश्यकता है गांव गांव जाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता को जागरूक करना होगा और हर बूथ स्तर पर पार्टी की नीतियों को पहुंचाना होगा इससे पहले जिलाध्यक्ष का स्वागत पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रतीक चिह्न और माल्यार्पण करके किया इस मौके पर अनुज यादव ब्लाक अध्यक्ष विद्याराम यादव विधान सभा अध्यक्ष संग्राम सिंह जिला सचिव बंटी यादव ऋषि यादव रामजीवन यादव जसवीर यादव आदि लोग उपस्थित रहे ।