Friday , April 26 2024

मैनपु्री सभी वर्गो को न्याय दिलाएगी जन अधिकार पार्टी

पंकज शाक्य
– सभी पार्टियों ने पिछड़ो, दलितो, अल्पसंख्यक को इस्तेमाल किया
कुरावली/मैनपुरी। विपक्षी सभी पार्टियों ने पिछड़ो, दलितो, अल्पसंख्यक लोगो को हमेशा वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है। अपने फायदे के लिए सभी लोगो को इस्तेमाल करना इनकी आदत बन चुकी है। किसी भी पार्टी के द्वारा उक्त वर्गो के उत्थान के लिए प्रयास नही किए गए। उक्त वक्तब्य जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाह ने नगर के सिरसा चन्द्रपुरा रोड स्थित कमलेश स्मृति महाविद्यालय परिसर में भागीदारी संकल्प मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यकर्ता बैठक के व्यक्त किए।
उन्होने आगे कहा कि उनकी पार्टी राजनीतिक हिस्सेदारी के साथ सभी वर्गों को सम्मान दिलाने का काम करेगी। जन अधिकार पार्टी सभी वर्गों को उनका हक दिलाने का काम करेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की, कि वह कानून के दायरे में रहकर लोगों की समस्याओं के निराकरण का प्रयास करें। भाजपा ने पिछडे समाज के लोगो का दम घोटने का काम किया है।
भारतीय वंचित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकरण कश्यप ने कहा कि वह अब पिछड़ा, दलित, अल्प संख्यक समाज के लोगो के साथ खड़े है। वह इन लोगो के साथ अन्याय नही होने देगे। वह सभी वर्गो के लोगो को सम्मान दिलाने के लिए प्रयास कर रहे है। यह प्रयास आखिरी सांस तक जारी रहेगा। जब तक सम्मान नही मिल जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
कार्यकर्ता बैठक को रमेश निषाद प्रदेश अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी, राजेन्द्र पाल महासचिव, देवेन्द्र सिंह शाक्य कानपुर मंडल अध्यक्ष, रघुवीर सिंह शाक्य प्रदेश महासचिव, संजीव सिंह शाक्य मंडल प्रभारी, भूदेवसिंह शाक्य सेवानिवृत्त अध्यापक आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता भूदेव सिंह शाक्य सेवा. अध्यापक ने की व संचालन सत्यदेव प्राचार्य, विमल कुमार शाक्य ने किया।
इस मौके पर सुनील शाक्य, विपिन शाक्य, प्रशान्त शाक्य, जितेन्द्र शाक्य, भानुप्रताप शाक्य, प्रदीप शाक्य, अभिषेक शाक्य, शीलेन्द्र शाक्य, भूरे शाक्य, विजय शाक्य, शिशुपाल शाक्य, दीपांकर शंखबार आदि मौजूद रहे।

लोगो ने किया भव्य स्वागत
कार्यक्रम में पहुंचने पर कार्यक्रम के मुख्यअतिथि बाबू सिंह कुशवाह और रामकरण कश्यप का नीरज शाक्य, दिनेश प्रियदर्शी, उमेश शाक्य, रणविजय शाक्य, विनोद शाक्य, श्रीकृष्ण शाक्य, अध्यापक अरविंद शाक्य, नीरज शाक्य, राजीव कश्यप, पप्पू कश्यप, सुवोध वर्मा, संजीव कठेरिया आदि ने माला पहनाकर स्वागत किया।

बसपा छोड़ जन अधिकार पार्टी का थामा दामन
क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी रणविजय शाक्य ने अपने समर्थको के साथ बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर जन अधिकार पार्टी का दामन थाम लिया है। जन अधिकार पार्टी की सदस्यता लेने के बाद उनका पार्टी पदाधिकारियों द्वारा जोशीला स्वागत किया गया। इसके अलावा आधा दर्जन और भी बसपा कार्यकर्ताओ ने जन अधिकार पार्टी का दामन थाम लिया। जिनका स्वागत किया।