Thursday , April 25 2024

भरथना हिंदू सेवा समिति भरथना की नगर कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

भरथना

हिंदू सेवा समिति भरथना की नगर कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

नगर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला शिवपुरी भरथना में स्थित  चौहान वाटिका में  हिंदू सेवा समिति कार्यकारिणी के संस्थापक प्रदीप शर्मा द्वारा जिलाध्यक्ष इटावा शनि कुशवाह,  जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान, महिला प्रकोष्ठ संघ अध्यक्ष प्रिया मिश्रा, सरला तोमर, पूनम शर्मा, उषा तिवारी,महिला संघ अध्यक्ष उषा वर्मा आदि  की मौजूदगी में भरथना नगर की नवीन कार्यकारिणी

का गठन किया गया जिसके तहत सर्वसम्मति से अध्यक्ष  बृजपाल सिंह जादौन, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह बड़े भदोरिया,उपाध्यक्ष प्रभाकर तिवारी, आदित्य पांडेय , अजय कुमार बॉबी,  महासचिव आयुष पोरवाल, राकेश पोरवाल, बृजेंद्र पोरवाल,  सुरेंद्र सिंह चौहान , प्रवक्ता महेश शर्मा , कोषाध्यक्ष सुशील पोरवाल नानू के अलावा विपिन पोरवाल, सुमित गुप्ता,राजा पोरवाल, शंकर मिश्रा, विवेक कुशवाह, दिनेश पोरवाल, अतुल शर्मा, पंकज शर्मा, दीपक शर्मा, अमित तिवारी ,अतुल शर्मा, जीतू शर्मा, नवीन पोरवाल, हरीश कुमार,दुर्गेश बाजपेई, डॉ मनोज कुमार आदि को सदस्य पद पर मनोनीत किया गया

वरिष्ठ पदाधिकारियो द्वारा नवमनोनीत पदाधिकारियों को पट्टिका पहनाकर संगठन की नीतियों का जन-जन तक पहचानें का दायित्व बोध कराया गया।इससे पहले भगवान राम के चित्र के सम्मुख प्रदेश संस्थापक प्रदीप शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया,बाद में उनका स्वागत सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सोनू कुमार, देवेंद्र सिंह चौहान, राकेश कुशवाह, कौशल ,दीपक बाबू मौर्य, मुकेश गुप्ता,रामकिशोर शर्मा, शिव शर्मा, सोनू शर्मा, सुमन लता, रजनी, रजत शर्मा, आदि मौजूद रहे।