Wednesday , April 24 2024

दो दिवसीय असम दौरे पर आज अमित शाह ने किये मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ कामाख्या मंदिर में देवी के दर्शन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज असम के दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी से दक्षिण सालमारा-मान कचार जिला से लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा का जायजा लेने के लिए पहुंचे।

इस दौरान उनके साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे।शाह दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे हैं। यहां वह कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

उनकी यात्रा इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि मेघालय और त्रिपुरा में इस साल फरवरी में चुनाव होने हैं।राम माधव, महेंद्र सिंह जैसे वरिष्ठ भाजपा नेता भी शाह के साथ हैं.

असम के वित्तमंत्री हिमांता बिस्व सरमा के भी इस यात्रा के दौरान शाह के साथ जाने की संभावना है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल दिसंबर में मेघालय की यात्रा की थी और शिलांग में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित कर चुनाव प्रचार का शंखनाद किया था।