Friday , May 17 2024

औरैया, प्रधान संगठन औरैया ने दिया जिला अधिकारी को 9 सूत्रीय ज्ञापन*

*औरैया, प्रधान संगठन औरैया ने दिया जिला अधिकारी को 9 सूत्रीय ज्ञापन*

*औरैया।* राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन औरैया ने ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री संबोधित जिला अधिकारी औरैया को दिया ज्ञापन। मुख्यालय पर ग्राम प्रधानों की बैठक संपन्न हुई। मुख्य अतिथि कौशल किशोर पांडे प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने ग्राम प्रधानों की समस्या को प्रमुखता से लेते हुए 9 सूत्रीय ज्ञापन तैयार कर मुख्यमंत्री संबोधित जिलाधिकारी को दिया। जिलाधिकारी से बिंदुवार समस्याओं पर चर्चा की। जिलाधिकारी ने अपने स्तर से समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
जिलाध्यक्ष /जिला प्रभारी के नेतृत्व में सैकड़ों ग्राम प्रधानों ने सोमवार को जिला मुख्यालय ककोर पहुंचकर एक बैठक कर समस्याओं पर चर्चा की। आए हुए मुख्य अतिथि ने ग्राम प्रधानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन तैयार किया। ज्ञापन में कहा गया है कि गौशालाओं को समय से धन आवंटित ना होने से भुगतान लंबित हैं। डीएम के द्वारा घोषणाओं शासन द्वारा मानदेय भत्ते आदि में सचिव द्वारा आनाकानी किए जाने में सुधार किए जाए। सामुदायिक शौचालय के केयरटेकर की उपस्थिति पंजिका नहीं है, इससे उनके आने-जाने का पता नहीं चलता। इनकी उपस्थिति पंजिका ग्राम प्रधान कार्यालय में रखवाना व ग्राम प्रधान से उपस्थिति प्रमाण पत्र प्रमाणित करने के बाद ही इनका मानदेय भुगतान किया जाए। एक हजार की आबादी वाले ग्राम पंचायत में मानदेय का धन अलग से प्रदान किया जाये। रोजगार सेवकों का ग्राम पंचायतों द्वारा रिन्यूअल कराया जाए। ग्राम पंचायतों में आवासों की सूची 2017 से शून्य है, आवासों की सूची ग्राम पंचायत की बैठक में तैयार की जाए, इसकी व्यवस्था की जाए। ग्राम सभाओं में नाली खडंजा की बड़ी समस्या है, इसके लिए अतिरिक्त धन की व्यवस्था की जाए। ग्राम सभा के लिए शौचालय का आवंटन नहीं हो रहा है, शौचालय दिए जाएं। ग्राम पंचायत में एक सार्वजनिक शौचालय है,जबकि एक ग्राम पंचायत में 2 से 3 से लेकर 15-20 से 24-25 तक मजरे हैं , तथा इन की दूरी 2 से 3 किलोमीटर तक है, जबकि तमाम ग्राम पंचायतों में 20 मजरे हैं। जिनमें 20 सार्वजनिक शौचालय बनेंगे। जिसका 1 लाख 80 हजार प्रतिमाह केयरटेकर का जाएगा। शौचालय निर्माण का व्यय अलग से होगा। यह सब कताई संभव नहीं है। 9 ग्राम प्रधानों को सरकारी जमीनों के बारे में जानकारी नहीं है, जिससे विकास कार्य कराने में समस्या आती है। जिसके लिए लेखपालों को उप जिलाधिकारी द्वारा आदेशित किया जाए , और ग्राम पंचायत की सरकारी जमीन का लेखा-जोखा प्रधानों के पास उपलब्ध कराया जाए। ग्राम प्रधान/ पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी औरैया पीसी श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन सौंपा व जिलाधिकारी से ग्राम प्रधानों की समस्याओं पर चर्चा की। इस मौके पर सैकड़ों ग्राम प्रधान मौजूद रहे। कानपुर मंडल महामंत्री अखिलेश पांडे ग्राम प्रधान पति क्योंटरा , जिलाध्यक्ष औरैया गुड्डू यादव , जिला प्रभारी ब्रह्मानंद दोहरे , ब्लॉक अध्यक्ष अछल्दा रामवीर यादव, ब्लॉक अध्यक्ष औरैया अखिलेश सविता, अमित गौतम , ग्राम प्रधान पंचायत सोनाक्षी, विश्वजीत ग्राम प्रधान गंगदासपुर , उमेश सिंह ग्राम प्रधान अघारा, राहुल ग्राम प्रधान धनुपुर, रंजना ग्राम प्रधान हैदरपुर, फरीद खाँन ग्राम प्रधान चपटा, कांति देवी ग्राम प्रधान कमारा, कुलदीप राजपूत ग्राम प्रधान ऊंचा , ज्योति यादव प्रधान आशा, रेखा देवी ग्राम प्रधान चंदानापुर , ग्राम प्रधान जौरा श्याम बाबू, इरफान खान ग्राम प्रधान ऐमा सेगानपुर आदि ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

रिपोर्ट :-: आकाश उर्फ अक्की भईया संवाददाता