Friday , May 3 2024

मैनपुरी रेनू यादव बनी भा0कि0यू0(किसान)महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष

 

पंकज शाक्य

किशनी/मैनपुरी- भारतीय किसान यूनियन किसान लगातार अपने कुनवे का बिस्तार करता जा रहा है। यूनियन के महिला मोर्चा में रविवार को एक और तेजतर्रार महिला ने संगठन में जुड कर संगठन को मजबूती प्रदान की है।
भा0कि0यू0 (किसान) जनपद में अपने संगठन के विस्तार में जुटा हुआ है। प्रति सप्ताह किसी न किसी गांव में संगठन की बैठक होजाती है तथा किसान भी संगठन में जुडते चले जा रहे है। इस संगठन में न सिर्फ पुरूष वल्कि जागरूक महिलायें भी पुरूषों के कन्धे से कन्धा मिलाकर समाज की सेवा करने को तत्पर हो रहीं है। रविवार को यूनियन के जिला कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाउपाध्यक्ष रनबीर यादव ने संगठन के विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन जनपद के किसानों के हितों के लिये लडाई लडने के लिये तैयार है। उन्होंने जनपद के समस्त किसानों का आहवान करते हुये कहा कि आप लोग भा0कि0यू0 किसान के साथ जुडें और अपने अपने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं से संगठन को अवगत करायें। संगठन की महिला मोर्चा की जिला प्रभारी ममता यादव ने कहा कि उनकी पहली जिम्मेदारी संगठन में महिलाओं की हिस्सेदारी बढाना है। उन्होंने कहा कि जब महिलायें युद्धक विमानों से आसमान का सीना चीरने की दम रखतीं है तो संगठन में रहकर किसान भाइयों की मदद क्यों नहीं कर सकतीं। उन्होंने जिलाध्यक्ष अनुरूद्ध दुबे से कस्बा के जटपुरा चौराहा निवासी रेनू यादव को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाने की अपील की जिसे जिलाध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष रेनू यादव ने कहा कि वह संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को प्रतिबद्ध है। जिलाध्यक्ष अनुरूद्ध दुबे तथा जिला प्रभारी ममता यादव ने रेनू यादव को प्रमाणपत्र देकर संगठन में शामिल किया तथा जिलाउपाध्यक्ष रनबीर यादव की सुपुत्री शिवानी यादव ने हरे रंग का पटुका पहना कर उनको सम्मानित किया। इस अबसर पर जिला महासचिव सुभाष यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रमन यादव, जिला सचिव राघवेन्द्र चौहान, प्रमोद शाक्य, उमेश यादव, देवेन्द्र यादव, सोनू दुबे, बीटू यादव, अमित यादव, उमेश पाण्डेय, उमाकान्त पाण्डेय, लल्लन दुबे, सतीश जाटव, शिवा चौहान, चन्दन चौहान आदि मौजूद रहे