Saturday , May 18 2024

गाँधी इंटर कालेज के बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली

रिपोर्ट /- प्रताप सिंहता                                           ( मथुरा )आजादी के 75 में अमृत महोत्सव पर गोवर्धन रोड स्थित गांधी इंटर कॉलेज से तिरंगा यात्रा का प्रिंसिपल वीके सारस्वत के नेतृत्व में निकाली गई । यह तिरंगा यात्रा गांधी इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर गोवर्धन चौराहा नई तहसील मेन बाजार गोवर्धन रोड होती हुई शहीद भगत सिंह पार्क पर पहुंची जहां पर सभी प्रधानाचार्य और प्रिंसिपल वीके सारस्वत व कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार मय फोर्स के, पूर्व सभासद वीरी सिंह जादौन ने शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया वही सभी विद्यार्थियों ने भारत माता की जय अमर शहीदों के जयकारे लगाकर समूचे परिसर को गुंजायमान कर दिया। वही छाता तहसील परिसर में प्रिंसिपल वीके सारस्वत में कोतवली प्रभारी अशोक कुमार व परविंदर भाटी का दुपट्टा पहनाकर तिरँगा यात्रा रैली में शामिल होने पर स्वागत किया। वही तिरंगा यात्रा का समापन गांधी इंटर कॉलेज पर किया गया।