Friday , May 10 2024

जसवंतनगर में भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ

जसवंतनगर,आज दिनाक 22/08/2022 दिन सोमवार को प्रभु मैरिज होम जसवंतनगर में भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमे क्षेत्रीय सचिव श्री विवेक कुलश्रेष्ठ जी, श्री अशोक त्रिपाठी जी प्रांतीय अध्यक्ष, मधुर श्रीवास्तव जिला समन्वयक अंकुर पोरवाल जिला सह समन्वयक श्री रामनरेश शर्मा जिला संघ संचालक,श्री सुधीर गुप्ता उद्योगपति आगरा,उपस्थित हुए आज के कार्यक्रम के शपथ अधिकारी डॉ ध्रुव कुमार गुप्ता रहे उनके द्वारा नवीन दायित्वधारियों को शपथ दिलवाई गई शाखा में नवीन दायित्व में डॉ पुष्पेंद्र नाथ पुरवार (अध्यक्ष) डॉ स्वराज्य श्रीवास्तव (सचिव) राजीव गुप्ता (कोषाध्यक्ष) महिला सयोजिका श्रीमती अंजना पुरवार मनोनित किए गए।कार्यक्रम में जनपद की सभी शाखाओं ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई एवं नगर के कई सभ्रांत लोगो की गरिमामई उपस्थित रही कार्यक्रम में भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा के सभी सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे