Saturday , July 27 2024

ब्राह्मण ही देश की सभ्यता और संस्कृति की रक्षा करने में सक्षम

 

मथुरा से अजय ठाकुर

वंृदावन। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर की बैठक रविवार को वृंदावन में मुरली निकुंज, चैतन्य बिहार में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी ने की। जिसमें विशिष्ट अतिथि डॉ. संजय शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि ब्रज प्रांत अध्यक्ष पंडित रमेश दत्त शर्मा व सुधीर शुक्लाजी शामिल हुए। ब्रज प्रांत अध्यक्ष रमेश दत्त शर्मा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से कहा कि आप राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी हैं और प्रदेश के सभी ब्राह्मणों का आप पर बहुत बड़ा उत्तर दायित्व है आज विशेष तौर से उत्तर प्रदेश में जो ब्राह्मणों की दुर्दशा हो रही है । ब्राह्मणों को गलत तरीके से शासन-प्रशासन के द्वारा सताया जा रहा है, उनकी हत्या और फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। ब्राह्मण देश की सभ्यता और संस्कृति का नेतृत्व करता है और वह रीड है उस पर लगातार कुठाराघात करते हुए देश की संस्कृति और सभ्यता का नष्ट किए जाने की योजना का कुचक्र रचा जा रहा है। ब्राह्मणों की दिशा और दशा को सही दिशा में ले जाने के लिए आप राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए एक गति प्रदान करें। प्रवक्ता सुधीर शुक्ला ने कहा कि देश स्वतंत्रता से आज तक ब्राह्मणों सहित सवर्णों के हित मे सत्ता ने कोई कार्य नही किये, जब कि देश को आजादी से लेकर विकास में सवर्णों का बहुमूल्य योगदान रहा है। इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के द्वारा ब्रज प्रांत के पदाधिकारियों को मनोनीत पत्र प्रदान किए गए जिसमें जिसमें सुधीर शुक्ला को ब्रज प्रांत का प्रवक्ता और बृजेश शर्मा को उपाध्यक्ष राम बाबू शर्मा को मंत्री मेघश्याम गौतम मंत्री, श्रीकांत बौहरे को मंत्री, राजेश पाठक महामंत्री, ब्रजेश शर्मा गली वाले उपाध्यक्ष , ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी को महानगर अध्यक्ष के मनोनयन पत्र प्रदान किये गए। प्रांत अध्यक्ष पंडित रमेश शर्मा प्रवक्ता सुधीर शुक्ला महामंत्री, आचार्य राजेन्द्र जी, राजेश पाठक ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ संजय शर्मा जी को राधाकृष्ण की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। सभा में प्रदीप बनर्जी, गोविंद वल्लभ, आचार्य अवनीश जी, अजय तिवारी, राकेश पाठक, रामकृष्ण पाठक, मनोज गौतम, आशीष चतुर्वेदी, गंगाराम, वासुदेव पटेरिया, नारायण हरि, आदित्य दुबे, महेश गौतम, रामबाबू शर्मा, विनोद जोशी, सुनील पचैरी आदि उपस्थित रहें।
———————————–