Tuesday , May 21 2024

मनरेगा के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार ग्राम पंचायतो को सौपने की मांग की

अजीतमल। पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशारे पाण्डेय द्वारा सचिव ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली को एक पत्र भेजकर उत्तर प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतो को मनरेगा के वित्तीय एंव प्रशासनिक अधिकार हस्तान्तरित करने की मंाग की है। उन्होनेेे पत्र के द्वारा अवगत कराया है कि 15 दिसम्बर 21 को लखनऊ मंे पंचायत उत्कर्ष समारोह में मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश शासन द्वारा समस्त उत्तर प्रदेश सरकार के आला अफसरो की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतो को मनरेगा केक वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सौंपने की घोषणा की गयी थी। तभी से उत्तर प्रदेश की 58189 ग्राम पंचायतों को मनरेगा के वित्तीय एंव प्रशासनिक अधिकारो के शासनादेश का इन्तजार है। जिलाअध्यक्ष ने मनरेगा के वित्तीय एंव प्रशासनिक अधिकार ग्राम पंचायतो को सौपने का शासनादेश उत्तर प्रदेश में शीघ्र जारी करने की मांग की है।