Tuesday , May 21 2024

छाता तहसील में लगाया गया संपूर्ण समाधान दिवस

रिपोर्ट /- प्रताप सिंह                                    लोकेशन /- छाता ( मथुरा )

छाता तहसील सभागार हॉल में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी श्वेता सिंह की अध्यक्षता में लगाया गया। वही सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार विवेकशील यादव , नायब तहसीलदार राखी शर्मा व बीडीओ छाता समेत सभी विभागों के सक्षम अधिकारी मौजूद रहे। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल सभी विभागों की 52 शिकायतें प्राप्त हुई है। जिसमे मौके पर 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया है। वही उपजिलाधिकारी श्वेता सिंह ने कहा कि पूर्व में लंबित शिकायतों के निस्तारण के लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है उप जिला अधिकारी ने तहसील दिवस के आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया।