Tuesday , May 21 2024

विचित्र पहल सेवा समिति ने तुलसी के पौधों का वितरण किया

*रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत*

औरैया।एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया की महिला शाखा तुलसी द्वारा आज दिनांक 19 सितंबर 2022 दिन सोमवार को शाम 4 बजे फूलमती मंदिर, औरैया में समिति की सदस्यों द्वारा जरूरतमंद लोगों, राहगीरों व महिलाओं को 101 तुलसी के पौधों का वितरण किया गया, तुलसी शाखा “सखी ग्रुप” की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई ने पौधा वितरण कार्यक्रम में बताया कि तुलसी शाखा का उद्देश्य हर घर में तुलसी का पौधा पहुंचाना हैं, उन्होंने बताया कि जिस घर में तुलसी मैया विराजमान होती हैं, वह घर मंदिर का स्वरूप होता हैं, तुलसी 24 घंटे ऑक्सीजन देती है, तुलसी गुणों की खान है, जबकि तुलसी दल का दैनिक उपयोग करने से तमाम असाध्य बीमारियां दूर रहती हैं, शाखा की सदस्य सुनीता चौबे ने बताया कि तुलसी शाखा की सदस्यों द्वारा लोगों के घरों में जाकर अभी तक 1670 तुलसी के पौधे भेंट किए गए, जबकि घर-घर में तुलसी का पौधा पहुंचाने का अभियान अनवरत जारी रहेगा। पौधा वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मधु शर्मा, क्षमा सोनी, नीलम पोरवाल, गुड्डन गुप्ता, चेतन पोरवाल, मुन्नी, ममता, अर्चना विश्नोई, संगीता गुप्ता, सुमन पोरवाल, अनीता पोरवाल, गीता देवी, विमला, सुनीता गुप्ता, रमा त्रिपाठी, माया गुप्ता, देवेंद्री, अंजू, उर्मिला आदि आधा सैकड़ा सदस्या मौजूद रहीं।