Sunday , May 19 2024

गॉर्जियस लुक से सबका ध्यान अपनी तरफ करती नजर आई जाह्नवी कपूर

दुबई में फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट 2022 का आयोजन किया गया, इस दौरान सबकी निगाहें उस वक्त थम गई, जब जाह्नवी कपूर ने इवेंट में एंट्री मारी। एक्ट्रेस अपने गॉर्जियस लुक से सबको इम्प्रेस करती नजर आईं।

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर वन शोल्डर स्लिट गाउन में काफी स्टनिंग लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने स्टाइलिश बन किया है, जो उनके लुक को और भी चार-चांद लगा रहा है।

कैमरे के सामने एक्ट्रेस पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पोज दे रही हैं। फैंस को उनका ये लुक बेहद पसंद आ रहा है।काम की बात करें तो जाह्नवी कपूर को हाल ही में फिल्म मिली में देखा गया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस लीड रोल में नजर आई और इसका प्रोडक्शन उनके पिता और प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने किया है।