Saturday , July 27 2024

क्रोएशिया के एक चर्च में खुदाई के दौरान मिला प्राचीन मंदिर, जिसे देख पुरातत्वविद हैरान

क्रोएशिया के एक गांव में 18वीं सदी में बनाए गये एक चर्च के नीचे से एक प्राचीन मंदिर की खोज की गई है, जिसे देख पुरातत्वविद हैरान हैं। मंदिर के ऊपर चर्च के अलावा एक विशाल कब्रिस्तान का भी निर्माण कर दिया गया था।

 क्रोएशिया के सिबेनिक के पास दनिलो में ये चर्च स्थित है, जिसका नाम सेंट डेनियल चर्च है और इसी चर्च के नीचे मंदिर के नींव की खोज की गई है।  इस शहर का प्राचीन नाम रिडिट हुआ करता था और बाद में नाम बदलकर सिबेनिक कर दिया गया था, लेकिन चर्च के अंदर एक मंदिर है, इसकी जानकारी किसी को नहीं थी

पोलैंड और क्रोएशिया के पुरातत्वविदों की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर चर्च के नीचे छिपे इस मंदिर की खोज की है, जिसमें मंदिर के अलावा भी कई और चीजें बरामद की गई हैं।

वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि, इसकी दीवारें 66 फीट लंबी से लेकर 33 फीट तक लंबी थी। वॉरसॉ में कार्डिनल स्टीफन विस्ज़िंस्की विश्वविद्यालय के पुरातत्व संस्थान के प्रोफेसर, फैबियन वेल्क ने बताया कि, मंदिर का जो हिस्सा खोजा गया है,  मंदिर के अंदर जाने का द्वार है और इससे पता चलता है।

जिस जगह पर ये मंदिर मिला है, वो शहर का केन्द्र रहा होगा और मंदिर के चारों तरफ शहर के आधिकारिक केन्द्र, जैसे कोर्ट और प्रशासनिक कार्यालय रहे होंगे।  1वीं और 15वीं शताब्दी के बीच मंदिर के ऊपर कब्रिस्तान और चर्च का निर्माण किया गया। पुरातत्वविदों ने कुछ मध्ययुगीन कब्रों को सीधे रोमन स्नानागार के अवशेषों में खोदा गया है।