नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2023 को घरेलू और कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट अपडेट होंगे। नए साल में एलपीजी सिलेंडर सस्ता होगा या महंगा, पिछले एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 5 बार बदले और और हर बार महंगा ही हुआ।

साल 2022 में 14 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर करीब 154 रुपये महंगा हुआ।  ठीक इसके उलटा 19 किलो वाला सिलेंडर 357 रुपये सस्ता हो गया। इस दौरान 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में कुल 18 बार बदलाव हुए।

12 बार सिलेंडर सस्ता हुआ और केवल 6 बार महंगा। आखिरी बार एक नवंबर को नीले रंग वाला एलपीजी सिलेंडर के भाव एक नवंबर 2022 को बदला था और दिल्ली में यह 1860 रुपये से 1744 रुपये पर आ गया।

साल 6 जुलाई को 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव में बदलाव किया गया था।  उपभोक्ताओं की जेब पर 50 रुपये का बोझ डालते हुए। इस एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 153.5 रुपये महंगा हुआ।

By Editor