Tuesday , May 7 2024

मैनपुरी प्रसपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिया नियुक्त पत्र

पंकज शाक्य
किशनी/मैनपुरी- शुक्रवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया नगर कमेटी की समीक्षा बैठक प्रसपा कार्यालय निकट तहसील गेट के सामने प्रसपा नगर अध्यक्ष उमाकांत यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रसपा जिलाध्यक्ष वोट सिंह यादव ने भाग लिया। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया तथा संगठन की मजबूती पर बल एवं अपना बूथ सबसे मजबूत करने पर बल दिया गया। जिसके बाद पार्टी की नीतियों को जन-जन पहुंचाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष किशनी राजवीर सिंह यादव, नगर अध्यक्ष कुसमरा गुरमुखी यादव, वरिष्ठ प्रसपा नेता जितेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष छात्र सभा राहुल यादव, जिला महासचिव प्रसपा रवि कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष छात्र सभा अनुज यादव, प्रदेश सचिव लोहिया वाहिन जिला महासचिव छात्र सभा नितेश यादव नगर अध्यक्ष किशनी छात्र सभा विजय, अनुत्री, रविंद्र साथ मुकेश यादव, इरशाद अली, जावेद अली, आवेदन सुनील यादव, धर्मेंद्र यादव, अखिलेश, कमल, कन्हैया लाल जाटव, सचिन यादव, सत्यप्रकाश जाटव, मोनू यादव, वेदराम यादव, मोहन प्रजापति, रामानंद कश्यप, सौरव राठौर, बृजेश यादव, गौरव यादव, आशीष यादव सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथी मौजूद रहे। संचालन नगर महासचिव इरशाद अली ने किया।