Saturday , May 18 2024

जंक फूड खाने से शरीर में हो सकती है सूजन इसे भूल से भी न करें नज़रंदाज़

शरीर में नजर आने वाली सूजन को हल्‍के में नहीं लेना चाह‍िए। सूजन, त्‍वचा, जोड़ या शरीर के क‍िसी भी अन्‍य ह‍िस्‍से में हो सकती है। इसके कारण बैठने या चलने में अड़चन महसूस हो सकती है। सूजन आने पर व्‍यक्‍त‍ि को त्‍वचा में गर्मी और दर्द भी महसूस होता है। सूजन के कारण नींद भी प्रभाव‍ित होती है।

अगर शरीर में सूजन नजर आ रही है या अचानक से सूजन बढ़ गई है तो संभल जाएं। इसका एक कारण एक्‍सरसाइज न करना भी हो सकता है। जो लोग शारीर‍िक रूप से एक्‍ट‍िव नहीं होते हैं उन्‍हें अक्‍सर सूजन की समस्‍या का सामना करना पड़ता है।

आज के समय में तनाव भरी ज‍िंदगी आम हो गई है। लेक‍िन जो लोग ज्‍यादा तनाव में रहते हैं, उन्‍हें सूजन की समस्‍या हो सकती है। तनाव, हमारे मन के साथ-साथ शरीर को भी प्रभाव‍ित करता है।

प‍िज्‍जा, बर्गर, मोमोज, फ्राइज आद‍ि पसंद है, तो बीमार‍ियों के ल‍िए तैयार रहें। इन अनहेल्‍दी फूड्स के जर‍िए र‍िफाइंड कॉर्ब्स, ट्रांस फैट का सेवन करते हैं, तो शरीर में सूजन हो सकती है। लाइफस्‍टाइल की इन गलत आदतों का असर सेहत पर पड़ता है। शरीर में सूजन नजर आ रही है, तो फास्‍ट फूड या जंक फूड पूरी तरह से बंद कर दें। एक हफ्ते में ही आपको फर्क नजर आने लगेगा।