Saturday , April 27 2024

जसवंतनगर मे व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का भव्य स्वागत

फोटो :- उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का स्वागत करते

जसवंतनगर(इटावा)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंती के अवसर पर निकाली जा रही व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का शुक्रवार को जसवंतनगर की सीमा में प्रवेश करने पर हाइवे स्थित एक होटल पर सैकड़ों व्यापारियों द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।

व्यापारी स्वाभिमान यात्रा में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुनील पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम दुबे आदि उपस्थित रहे। उन्हें फूल मालाओं से स्थानीय व्यापारियों ने लाद दिया।

व्यापारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों की किसी भी समस्या के लिए सदैव तत्पर है तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के कार्यों में जुटा है। उन्होंने सभी व्यापारियों का स्वागत के लिए धन्यवाद किया।

स्वागत करने वालों में व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, अभिषेक पोरवाल, सजंय जैन, बटेश्वरी दयाल,शिवकांत जैन, हाजी मो.सलीम खान। अजेंद्र गौर, अमित जैन, रोहित गुप्ता,नीरज दुवे, राजीव गुप्ता (माथुर), विवेक जैन, विनय गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता, नीरज यादव, समीर खान आदि भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

*वेदव्रत गुप्ता