Monday , April 29 2024

महिलाओं में यदि दिखने लगे ये लक्ष्ण तो आप भी हो जाएं सावधान

अधिकतर महिलाएं घर और ऑफिस दोनों की जिम्मेदारियों को बखूबी से निभा रही हैं। महिलाएं अपने बच्चों और परिवार का पूरा ख्याल रखती हैं। ऑफिस में भी अच्छा परफॉर्मेंस देती हैं। लेकिन घर और ऑफिस की जिम्मेदारियों को निभाते हुए वे खुद की सेहत को नजरअंदाज करना शुरू कर देती हैं। इसकी वजह से महिलाओं को अक्सर तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

जब महिलाएं मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रही होती हैं, तो कुछ संकेत नजर आने लगते हैं। तो चलिए, विस्तार से जानते हैं महिलाओं में होने वाले खराब मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित लक्षण-

इस स्थिति में महिलाएं अपने किसी भी काम पर फोकस्ड नहीं रह पाती हैं। उदाहरण के लिए, ऑफिस का काम न पाना या फिर बच्चों को न संभाल पाना। इसके अलावा, किचन के काम में बार-बार गड़बड़ी होना भी इसका संकेत हो सकता है।

कई बार महिलाएं चीजों को रखकर भूल जाती है। कभी-कभार ऐसा होना सामान्य है, लेकिन अगर अक्सर ही ऐसा होता है, तो यह भी खराब मानसिक स्वास्थ्य का एक लक्षण हो सकता है। इस स्थिति में महिलाओं को स्मृति समस्याएं होने लगती हैं। घूमने के दौरान या फिर कोई भी ऐसा काम करके खुशी नहीं होती है, जिसे करके आपको पहले खुशी होती थी। तो समझ जाइए कि आपो तनाव में है।