नरेन्द्र वर्मा
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में रंजिश बस युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने आत्महत्या की संभावना व्यक्त की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
भगवान नगर निवासी सुरजीत 18 वर्ष पत्र आनंद कि घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह घर से बाहर निकल रहा था। उसी दौरान हमलावरों ने उस पर गोली दाग दी।
वारदात को अंजाम दे हमलावर भाग गए। गोली लगने से सुरजीत वहीं पर गिर पड़ा। गोली की आवाज संत परिवार के लोग भाग निकले। मोहल्ले के लोग भी एकत्रित हो गए।
लहूलुहान पड़े सुरजीत की हालत देख सभी लोग हैरत में पड़ गए। आनन-फानन में परिवारी जन तुरंत मोहल्ले वालों के सहयोग से उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर आए।
चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत का पता चलते ही परिवारी जन रोने लगे। शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया।
पता चलते ही पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर परिवारी जनों से घटना के बारे में पूछताछ की। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की।

*इनसेट*
*होली पर कुत्ते को लेकर हुआ था विवाद*

फ़िरोज़ाबाद। मृतक सुरजीत साइकिल पर फेरी लगाकर बैग व कपड़ों में चैन लगाने का काम करता था। परिवारी जनों की माने तो होली पर कुत्ते को लेकर उसका विवाद हो गया था। उस समय उसके सिर में भारी वस्तु मारकर घायल कर दिया था।

*इनसेट*
*परिजनों ने कहा पुलिस कार्रवाई करती तो घटना ना होती*

फ़िरोज़ाबाद। परिवारी जनों अस्पताल में आरोप लगाया उस मामले को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया था। उल्टा उनको भी परेशान करती रही। पुलिस उस समय एक्शन लेती तो यह घटना नहीं होती।
*इनसेट*
*पिता ने हत्या की तहरीर नहीं दी*
फ़िरोज़ाबाद। क्षेत्राधिकारी नगर हरिमोहन सिंह ने आत्महत्या की संभावना व्यक्त की है। उनका कहना है पिता ने हत्या की तहरीर नहीं दी है। पिता का कहना है वह लोग काम कर रहे थे तबीयत गोली की आवाज हुई कमरे में देखा तो लड़का लहूलुहान पड़ा था। वही एक तमंचा पड़ा हुआ था। पुलिस मामले की कई बिंदुओं पर तहकीकात कर रही है।

 

By Editor