Monday , May 6 2024

उच्च रक्तचाप और उच्च कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता हैं अखरोट

दिल से जुड़ी बीमारियों का सबसे बड़ा कारण हमारा खराब खानपान माना जाता है। जीवन को बढ़ाने वाली चीजें हमारे आसपास होती हैं, लेकिन हम उन्हें पहचानने में देर कर देते हैं।

यही हाल अखरोट का है। अखरोट प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा -3 फैटी एसिड और स्वस्थ वसा से भरपूर होते हैं। इतना ही नहीं अखरोट विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट का भी अच्छा स्रोत है। दिल की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

अखरोट खाने के फायदे
1. अखरोट आपके उच्च रक्तचाप और उच्च कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। आपको बस इसे रोजाना खाना है।  28 ग्राम अखरोट में करीब 2.5 ग्राम ओमेगा-4 फैट होता है।

2. इसके एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण यह शरीर को मुक्त कणों से बचाने में मदद करता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

3. अखरोट में पॉलीफेनोल यौगिक होने के कारण यह हृदय रोग के रोगियों में सूजन को कम करने में मदद करता है।

4. हृदय रोग के लिए मोटापा एक बड़ी समस्या है। अगर आप रोजाना अखरोट का सेवन करते हैं तो इससे भी समस्या कम होगी।