Thursday , May 2 2024

कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों से बदलाव के संकेत,भाजपा से अब जनता का मोह भंग: अखिलेश

फोटो:- पत्रकारों से बातचीत करते सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
___

जसवंतनगर (इटावा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कर्नाटक विधानसभा और उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों के परिणाम देश और प्रदेश में बदलाव का स्पष्ट संदेश दे गये है। 2024 में निश्चित तौर से भारतीय जनता पार्टी सत्ताच्युत होने जा रही है।

   श्री यादव सोमवार दोपहर क्षेत्र के ग्राम फतेहपुरा में पार्टी के वरिष्ठ नेता महावीर सिंह यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे और पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
   उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों में समाजवादी पार्टी का जिस तरह से महानगरों, नगरों और कस्बों में वोट प्रतिशत में इजाफा हुआ है, उससे साफ है कि ग्रामीण क्षेत्रों में समाजवादी का जन जुड़ाव  पहले से  ही बढ़ा चढ़ा है ही ,अब शहरी इलाकों में भी हमारे जनमत में  जबरदस्त इजाफा हुआ है। लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सीटें बुरी तरह घट जाएंगी और समाजवादी पार्टी भारी सफलता हासिल करेगी।
 उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की हालत तथा लोगों की समस्याएं निरंतर  बढ़ी है, सरकार हर मोर्चे पर विफल है फिर भी भारतीय जनता पार्टी अपने 9 वर्ष के कार्यकाल का उत्सव मनाने की तैयारी में जुटी है, यह जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा है।
   फतेहपुरा गांव पहुंचे अखिलेश यादव बेहद भावुक थे। वह बोले कि पार्टी ने महावीर सिंह यादव जैसा  वरिष्ठ जन जुड़ाव वाला नेता खोया है,जो नेताजी मुलायम सिंह यादव के पदचिन्हों पर जीवन भर चलता रहा। हर किसी के सुख-दुख  में शरीक रहता था। आधी शताब्दी के लगभग वह समाजवादी आंदोलन को मजबूत करने में जुटे रहे थे।                इस मौके पर अखिलेश यादव के साथ पीसीएफ के पूर्व चेयरमैन आदित्य यादव भी मौजूद थे। उन्होंने स्वर्गीय महावीर सिंह यादव के चित्र पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके भाई तथा पौत्र गणों  विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू तथा आशुतोष यादव टोनू तथा अन्य परिजनों को ढाढस  बंधाया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख सपा नेता प्रोफेसर डॉक्टर बृजेश यादव, राहुल गुप्ता ,अनुज मोंटी यादव तथा पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण संखवार आदि भी उनके साथ मौजूद रहे।
___