Friday , April 26 2024

जैन मुनि सौभाग्य सागर जी महाराज बिहार करते जसवंत नगर पहुंचे

 फोटो:-बिहार करते जसवंत नगर पहुंचे जैन मुनि सौभाग्य सागर जी महाराज

जसवंतनगर (इटावा)। मंगलवार शाम नगर में आचार्य श्री 108 सौभाग्य सागर जी महाराज  एवं आचार्य श्री 108 स्वरत्न सागर जी महाराज का  ससंघ, चार  पीछी  सहित  मंगल प्रवेश  हुआ।

  उनका बिहार चंबल तीर्थ से हिरन गांव में आयोजित होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव के लिए चल रहा है और वह नगर के जैन मोहल्ला या लुदपुरा जैन मंदिरों में प्रवास करने की बजाय नगर के हाइवे स्थित एम एस रिजॉर्ट पर ही रात भर के लिए प्रवास कर रुक गए। तड़के सुबह ही ये मुनि गण नगर से विहार कर  जायेंगे। उनके नगर आगमन पर बड़ी संख्या में जैन अनुयायियों ने पहुंचकर उनकी अगवानी की, जिनमें जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन आराध्य जैन राजकुमार जैन तन्मय जैन अंकुर जैन संजय जैन रोहित जैन , चेतन जैन, निक्क जैन, प्रवीण जैन पिंटू, अक्षत जैन, अनीता जैन , अंजली जैन, वीना जैन आदि  प्रमुख थे।
__
 फोटो:-बिहार करते जसवंत नगर पहुंचे जैन मुनि सौभाग्य सागर जी महाराज
___
*वेदव्रत गुप्ता