Thursday , May 9 2024

नेताजी मुलायम सिंह के बड़े भाई की पत्नी ‘सुमंद्रा देवी’ का निधन

 फोटो:- स्वर्गीया सुमंद्रा देवी को मुखाग्नि देते तेज प्रताप सिंह यादव, पुष्पांजलि अर्पित करते अखिलेश यादव, प्रोफेसर रामगोपाल यादव शिवपाल सिंह यादव आदि
सैफई/जसवंतनगर(इटावा)। समाज वादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय नेताजी मुलायम सिंह यादव की भाभी, राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ताई एव पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की दादी सुमंद्रा देवी(95 वर्ष) का शनिवार  तड़के 3 बजे यहां उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में इलाज दौरान निधन हो गया।
वह काफी समय से डायबिटीज तथा हाई ब्लड प्रेशर के चलते अस्वस्थ चल रही थी। हालत बिगड़ने पर एक हफ्ता पूर्व उन्हे विश्वविद्यालय में भर्ती कराया गया था।
    सुमंद्रा देवी स्व नेताजी मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई स्वर्गीय रतन सिंह यादव की धर्मपत्नी थीं, जिनका 2014 में निधन हो गया था।सैफई महोत्सव के संस्थापक स्वर्गीय रणवीर सिंह यादव की वह माताश्री थीं।
उनके निधन की सूचना से इटावा और आसपास के  जिलों में शोक की लहर फेल गई।लोग सैफई स्थित उनके आवास पर जुटने लगे।सपा मुखिया के आवास के अंदर बने मीटिंग हॉल में उनका शव रखा गया।
     
ताई के निधन की सूचना मिलते ही गोरखपुर व बलिया का दौरा निरस्त करते  सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सुबह 10:30 बजे सैफई पहुंच गए।इससे पहले ही सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव,राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव,अभयराम सिंह यादव राजपाल सिंह,सांसद डिंपल यादव,पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, पीसीएफ के पूर्व चेयरमैन आदित्य यादव, आर्यन यादव, कार्तिकेय यादव आदि परिवारी गण पहुंच  चुके थे।
पार्थिव शरीर के समक्ष बैठी पुत्र वधू ब्लॉक प्रमुख मृदुला यादव और पौत्र वधू राज लक्ष्मी यादव को बड़ी संख्या में जुटी महिलाएं ढाढस बंधा रहीं थीं।
परिवारी जनों के साथ अखिलेश यादव ने अश्रुपूरित नेत्रों से ताई के पार्थिव शरीर पर भावभीनी श्रद्धांजलि पुष्पार्पण करके व्यक्त की।
    करीब पूर्वान्ह 11 बजे सैफई स्थित आवास से उनकी अंतिम यात्रा आरंभ हुई और सैफई महोत्सव ग्राउंड में बने समाधि स्थल पर अंतिम संस्कार किया गया। स्वर्गीया के पौत्र एवं मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। इस मौके पर हर कोई गमगीन था।  
   अंतिम संस्कार में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, डॉक्टर अजय सिंह यादव, एमएलसी मुकुल यादव, पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव,पूर्व विधायक हरिओम,पूर्व एमएलसी अरविंद यादव,प्रदीप आढ़तिया,राजवीर सिंह यादव ठेकेदार नगला तेज, राजवीर बाबा, चन्दगी राम यादव,प्रधान सैफई रामफल बाल्मीक, सपा महिला सभा की प्रदेश महासचिव अनीता यादव, कुलदीप मोटर्स के तरन पाल सिंह, प्राचार्य डॉक्टर शैलेंद्र कुमार शर्मा, प्रोफेसर बृजेश यादव, अनुज मोंटी यादव , रविंद्र यादव, डॉ अनुज कुमार,डॉ रमाकांत यादव, डॉ आदेश कुमार,राहुल गुप्ता, संतोष ठेकेदार,राजपाल सिंह यादव , अशोक यादव, सुभाष यादव, चेयरमैन करहल अब्दुलनईम कुलदीप गुप्ता संटू,गोपाल गुप्ता,के पी सिंह चौहान,विद्याराम यादव रामवीर सिंह यादव ,मुकदम सिंह यादव, प्रमोद यादव, नगर पालिका जसवंत नगर के अध्यक्ष सत्यनारायण संखवार, राजीव यादव, नीरज यादव ,अनिल प्रताप सिंह यादव ,अनुज प्रताप सिंह यादव आदि भी मौजूद थे।
*वेदव्रत गुप्ता
 फोटो स्वर्गीया सुमंद्रा देवी को मुखाग्नि देते तेज प्रताप सिंह यादव, पुष्पांजलि अर्पित करते अखिलेश यादव, प्रोफेसर रामगोपाल यादव शिवपाल सिंह यादव आदि